अंबिकापुर

Crime news: पिकनिक मनाकर परिवार सहित कार से लौट रहा था ठेकेदार, बाइक अड़ाकर खड़े युवकों ने तोडफ़ोड़ कर की पिटाई

Crime news: ठेकेदार ने थाने में दर्ज कराई मामले की रिपोर्ट, कहा- बाइक अड़ाकर खड़े युवकों ने हॉर्न बजाने पर की 2 हजार रुपए की डिमांड, नहीं देने पर की पिटाई

less than 1 minute read
Demo pic

अंबिकापुर. पिकनिक मनाने गए कार सवार ठेकेदार से बाइक अड़ाकर रास्ते में खड़े 3 बाइक में सवार बदमाशों ने 2 हजार रुपए टैक्स की मांग की। आपत्ति करने पर उन्होंने कार में तोडफ़ोड़ कर मारपीट (Crime news) की है। कार में महिला व बच्चे भी सवार थे। कार सवार ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों की खोजबीन कर रही है।

ठेकेदार मृत्युंजय मंडल ने गांधीनगर पुलिस (Crime news) को बताया कि 1 जनवरी को वह पंकज गुप्ता, रिशु सोनी, रश्मि सिंह, कविता बेहरा, पूजा जायसवाल व मिनी दीवान के साथ कोल्डीहा पिलखा पहाड़ में पिकनिक मनाने गया था।

वापस लौटते समय रास्ते में कोल्डीहा खुटनपारा में पानी टंकी के पास सडक़ पर वे पहुंचे ही थे कि बाइक क्रमांक सीजी 15 सीएम 0525 व सीजी 15 डीयू 8141, सीजी 15 डीजेड 3108 को रास्ते में खड़ा कर कुछ युवक खड़े थे।

यह देख कार सवार मृत्युंजय मंडल ने साइड देने के लिए हॉर्न बजाया तो 4 लोग बाइक से उतरकर आए और 2 हजार रुपए टैक्स मांगने लगे। नहीं देने पर कार में तोडफ़ोड़ व मारपीट (Crime news) की घटना को अंजाम दिया।

Crime news: थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

मृत्युंजय ने मामले (Crime news) की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। उसने बताया कि मारपीट करने के दौरान उसके परिवार के सदस्यों ने बाइक का नंबर नोट कर लिया था। पुलिस अपराध दर्ज कर बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों की खोजबीन में जुट गई है।

Published on:
04 Jan 2025 09:16 pm
Also Read
View All
Hemp smuggling: स्कॉर्पियो में रखा था 2.80 लाख का गांजा, ग्राहक से पहले पहुंची पुलिस, 4 तस्कर दीवार फांदकर फरार, नाबालिग गिरफ्तार

Fire in E-rickshaw showroom: Video: ई-रिक्शा के शो-रूम और गोदाम में लगी भीषण आग, डीजे साउंड सिस्टम्स समेत लाखों के सामान खाक

Incident: ससुराल में शादी समारोह में शामिल होकर लौटा युवक, पूरी रात किया भजन-कीर्तन, दूसरे दिन हो गई मौत

Railway news: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में 2 नए प्लेटफार्म और फुट ओवरब्रिज निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन, सांसद ने कही ये बातें

LPG gas cylinder: सर्वर डाउन होने से सरगुजा में गैस बुकिंग ठप, 124 घरेलू सिलेंडर जब्त, कलेक्टर बोले- पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर न दें ध्यान

अगली खबर