इस मामले में पत्रिका ने 10 अप्रैल को अपने अंक में ‘बेलगाम ईई, एमबी नंबर 3565 में किया 13 लाख 25 हजार का खेल’ शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया था। मामले में पीडब्ल्यूडी एसई एसके संत ने कहा था कि ईई कंटीजेंसी मद से राशि की मांग कर रहे हैं, जिसका परमिशन दे पाना संभव नहीं है।