
Exam Date Change: होली के चलते बदला एग्जाम शेड्यूल! 3 और 5 मार्च की परीक्षाएं टली, छात्रों को राहत(photo-AI)
Exam Date Change: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में होली पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुविधा के मद्देनजर परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव का निर्णय लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय विद्यालयों- बोर्ड सीजी, सीबीएसई और आईसीएसई- के प्राचार्यों/प्रधान पाठकों को निर्देश जारी कर 3 मार्च 2026 और 5 मार्च 2026 को प्रस्तावित स्थानीय परीक्षाएं आयोजित नहीं करने को कहा है।
जनप्रतिनिधियों और अभिभावक संघों द्वारा अवगत कराया गया था कि 4 मार्च 2026 को होली पर्व होने के कारण एक दिन पहले और एक दिन बाद विद्यार्थियों को आवागमन में कठिनाई हो सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए परीक्षा तिथियों में संशोधन का अनुरोध किया गया था।
जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के हित और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित तिथियों की परीक्षाएं स्थगित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विद्यालय प्रबंधन को कहा गया है कि संशोधित परीक्षा तिथियों की सूचना समय पर विद्यार्थियों और अभिभावकों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। इस निर्णय से होली पर्व के दौरान विद्यार्थियों को असुविधा से राहत मिलने की उम्मीद है।
Published on:
27 Feb 2026 05:00 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
