26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mayor drank supply water: महापौर ने पीकर दिखाया सप्लाई का पानी, पानी के सभी सैंपल जांच में मिले सही, कांग्रेस पर अफवाह फैलाने का आरोप

Mayor drank supply water: निगम ने दूषित जल आपूर्ति के आरोपों को बताया भ्रामक, महापौर ने फिर किया पीलिया प्रभावित वार्डों का दौरा, घर में संचालित पॉल्ट्री फॉम कराया बंद, संचालक ने हाथ जोडक़र मांगी माफी

3 min read
Google source verification
Mayor drank supply water

Mayor drank water (Photo- Video grab)

अबिकापुर. शहर के मोमिनपुरा क्षेत्र में पीलिया के 42 से अधिक मरीज पाए गए थे। मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच 14 फरवरी को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ की टीम ने प्रभावित क्षेत्र के कुछ घरों से पीने के पानी के सैंपल एकत्र किए थे। जांच के लिए मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग (Mayor drank supply water) भेजा गया था, जहां रिपोर्ट में पानी दूषित पाया गया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग व निगम प्रशासन के बीच हडक़ंप मच गया था। नगर निगम द्वारा पुन: संभावित घरों से नल की पानी का सैंपल इक_ा कर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर व सूरजपुर एनएबीएल केंद्र में भेजा, जिसकी रिपोर्ट में पानी के सभी सैंपल मानक पर खरे उतरे हैं।

जांच रिपोर्ट में पानी से किसी भी प्रकार की बीमारी की आशंका नहीं जताई गई है। रिपोर्ट आने के बाद गुरुवार को पे्रस विज्ञप्ति जारी कर नगर निगम एमआईसी जल प्रदाय प्रभारी जितेंद्र सोनी (Mayor drank supply water) ने इसे भ्रामक व पूर्णत: असत्य बताया है।

उन्होंने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष बिना किसी आधार के आम जानता के बीच अफवाह फैला कर भय का वातावरण बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जो कि अत्यंत घातक और गंभीर है। इधर महापौर गुरुवार को भी पीलिया प्रभावित वार्डों में पहुंचीं। यहां उन्होंने सप्लाई का पानी (Mayor drank supply water) पीकर दिखाया।

वहीं वार्ड में एक व्यक्ति द्वारा घर के भीतर संचालित पॉल्ट्री फार्म को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने पॉल्ट्री फार्म को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए। इस दौरान फार्म संचालक ने महापौर (Mayor drank supply water) से हाथ जोडक़र माफी मांगते हुए तत्काल पॉल्ट्री फार्म बंद करने की बात कही।

Mayor drank supply water: अफवाह फैलाने का आरोप

इधर नगर निगम एमआईसी जल प्रदाय प्रभारी जितेंद्र सोनी ने नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद द्वारा पीलिया से हुई ४ मौतों की बात को बिल्कुल झूठा बताया। उन्होंने सीएमएचओ द्वारा जारी रिपोर्ट (Mayor drank supply water) का हवाला देते हुए बताया कि दोनों बीमार व्यक्तियों की मृत्यु दूसरे अन्य बीमारियों से होना प्रमाणित है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पर अंबिकापुर शहर में दूषित जल प्रदाय से पीलिया का अफवाह फैलाने की गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया है।

अमृत जल मिशन में भ्रष्टाचार का आरोप

जितेन्द्र सोनी ने कहा कि निगम क्षेत्र में कांग्रेस अपने कार्यकाल में अमृत जल मिशन पाइपलाइन का काम कराया, जिसमें अनियमितता और भ्रष्टाचार किसी छिपी नहीं है। आज हमारी निगम सरकार जब विकास कार्य के साथ जन-जन की चिंता कर रही है तो इन्हें नहीं पच (Mayor drank supply water) रहा है और इस तरह भ्रम फैलाने का कार्य कर रहे हैं, इस तरह के कृत्य के लिए नेता प्रतिपक्ष को नगरवासियों से माफ़ी मांगनी चाहिए।

कांग्रेस ने निगम का किया था घेराव

निगम नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद व जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व (Mayor drank supply water) में कांग्रेस ने बुधवार को निगम कार्यालय का घेराव किया था। कांग्रेस ने पीलिया से दो की मौत व निगम के दूषित पानी से पीलिया फैलने का आरोप लगाया था।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग