
Young man arrested from Noida
अंबिकापुर. Blackmailing: सोशल मीडिया के माध्यम से क्राइम काफी बढ़ गया है, इसकी चपेट में खासकर किशोरी व युवतियां आ रही हैं। एफबी पर दोस्ती कर बलात्कार (Rape) जैसी वारदात को भी अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में फेसबुक के माध्यम से उत्तर प्रदेश के एक युवक ने पहले शहर की युवती से दोस्ती की, फिर उसे झांसे में लेकर उसका अश्लील वीडियो (Obscene video) बना लिया था। इसके बाद युवती को ब्लैकमेल (Blackmailing) करना शुरू कर दिया। उसने युवती से 4 लाख रुपए की मांग की थी। नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। युवती की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।
अंबिकापुर शहर की एक युवती की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से एक युवक से हुई थी। फेसबुक से चैटिंग के बाद धीरे-धीरे वाट्सएप कॉल के माध्यम से दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इस दौरान युवक ने शादी का झांसा देकर युवती का अश्लील वीडियो बना लिया।
इसके बाद उसने युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवक ने युवती से 4 लाख रुपए की मांग की थी। रुपए नहीं देने पर युवक उक्त अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था। युवक की इस हरकत से युवती काफी परेशान हो गई थी।
थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
युवक की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवती ने हिम्मत जुटाई और मामले की रिपोर्ट ३ मई को कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल की मदद से आरोपी का पहले लोकेशन ट्रेस किया, इसके बाद पुलिस ने आरोपी को दिल्ली के नोएडा से गिरफ्तार कर लिया।
उत्तर प्रदेश का है युवक, गया जेल
युवती को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी युवक विष्णु शर्मा पिता जदू शर्मा २६ वर्ष यूपी के मथुरा जिले के दलौता का रहने वाला है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर अंबिकापुर लाई और न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने उसे जेल दाखिल कर दिया है।
Published on:
07 May 2022 11:41 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
