अंबिकापुर. Fire in car: अंबिकापुर शहर का एक युवक कार से मंगलवार की शाम मैनपाट से लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में अचानक कार में धमाका हुआ। यह देख युवक ने कार से छलांग लगा दी। इधर बिना चालक की कार खाई में जा गिरी और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते कार चंद मिनटों में ही जलकर स्वाहा हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने कार चालक को संजीवनी 108 की मदद से अस्पताल भिजवाया। समय रहते यदि युवक कार से नहीं कूदता तो बड़ा हादसा हो सकता था।