8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी फटने से कुंडला सिटी के मकान में लगी आग, 3 बच्चे समेत 5 लोगों की बचाई गई जान

0 कुंडला सिटी में दो भाइयों का रह रहा है परिवार, मोबाइल एसेसीरिज का होलसेल का है दुकान, पार्र्किंग में चार्ज पर लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी फटने से देर रात हुआ हादसा, फायरब्रिगेड व पुलिस की टीम पहुंची मौके पर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 29 Apr 2024, 9:01 PM IST

Fire in Kundla city house, police and firebrigade team on the spot

अंबिकापुर. शहर के पॉश इलाके कुंडला सिटी में रविवार की देर रात 2 मंजिला मकान में आग लग गई। उक्त मकान में मोबाइल दुकान है और उसमें 2 भाइयों का परिवार निवास करता है। आग लगने का कारण इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट होना बताया जा रहा है। पार्किंग में रखी बाइक और बड़े-बड़े कॉर्टून में रखे सामानों के कारण आग काफी तेजी से फैल गई और देखते ही देखते ग्राउंड फ्लोर से पहली मंजिल तक आग पहुंच गई। इससे अफरा तफरी मच गई। वहीं पहले मंजिल पर निवास कर रहे 2 भाइयों के परिवार के 5 सदस्य फंस गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड व पुलिस की टीम ने काफी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। आगजनी से परिवार को 50 लाख से ज्यादा के नुकसान की बात कही जा रही है।


आशीष अग्रवाल शहर के कुंडला सिटी का रहने वाला है। वह अपने व भाई के परिवार के साथ कॉलोनी के सीडब्ल्यू 15 ब्लॉक में निवासरत है। घर में ही श्याम मोबाइल नाम से दुकान संचालित है। उसने पार्किंग में अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी खड़ी की थी तथा उसे चार्जिंग में लगाया था। रात करीब 1 स्कूटी की बैटरी जोरदार धमाके के साथ ब्लास्ट हो गई।

इससे आग पार्किंग में रखी बाइक और दुकान के सामानों के बड़े-बड़े कॉर्टून में फैल गई। देखते ही देखते आग ग्राउंड फ्लोर से पहली मंजिल तक पहुंच गई। आग की तेज लपटें उठते देख मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड टीम और कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचते तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और पहली मंजिल पर फंसे दोनों भाई के परिवार के 5 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला।

इस तरह निकाला गया बाहर

घटना के समय 3 बच्चों सहित परिवार के 5 सदस्य मकान में फंसे हुए थे। अन्दर जाने के रास्ते व सीढ़ी के पास भी आग भयावह रूप ले चुकी थी। ऐसे में बचाव के लिए अंदर पहुंच पाना काफी मुश्किल था।

इस दौरान टीम ने सुझबूझ का परिचय देते हुए मकान के पीछे से चढक़र प्रथम तल की खिडक़ी का ग्रिल तोडक़र अग्निशमन वाहन की सहायता से 3 बच्चों सहित कुल 5 सदस्यों को सफलता पूर्वक रेस्क्यू कर जान बचाई गई।

ढाई घंटे बाद पाया गया काबू

आग बुझाने में फायर ब्रिगेड टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग बुझाने में करीब ढाई घंटे से भी अधिक समय लगा। आगजनी में दोनों मंजिलों में रखा सामान पूरी तरह से जल गया। आग बुझाने का कार्य सुबह 4 बजे तक चलता रहा।

आगजनी में 50 लाख से ज्यादा का नुकसान

आशीष अग्रवाल अपने भाई के साथ मोबाइल और एसेसरीज का होलसेल का कारोबार करते हैं। दुकान के दोनों मंजिलों में मोबाइल और एसेसीरिज के सामान भरे पड़े थे। आगजनी से लगभग 50 लाख से ज्यादा का नुकसान होना बताया जा रहा है।