5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राशन दुकान में घटिया स्तर का चावल देख खाद्य मंत्री को आ गया गुस्सा, संचालक पर निकाली भड़ास

Food Minister: कलक्टर (Collector) को मौके पर बुलाकर कार्रवाई करने तथा बाद में चावल वापस करने के निर्देश देकर संचालक (Ration shopkeeper) के खिलाफ कार्रवाई की कही बात
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 6 Feb 2021, 11:48 PM IST

राशन दुकान में घटिया स्तर का चावल देख खाद्य मंत्री को आ गया गुस्सा, संचालक पर निकाली भड़ास

Food Minister in ration shop

अंबिकापुर. उचित मूल्य दुकानों (Ration shops) में गड़बड़ी व स्तरहीन खाद्य सामग्री के वितरण के मामले सामने आते रहते हैं। कुछ ऐसा ही मामला खाद्य मंत्री अमरजीत भगत (Food Minister Amarjeet Bhagat) के विधानसभा क्षेत्र में सामने आया है।

राशन दुकान में घटिया चावल देख वे संचालक पर गुस्सा हो गए और चावल (Rice) वापस कराने के निर्देश दिए। उन्होंने राशन दुकान संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।


दरअसल मंत्री अमरजीत भगत इन दिनों सरगुजा संभाग के दौरे पर हैं। शनिवार को मंत्री भगत का काफिला बतौली से गुजर रहा था तभी उनकी नजर शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर पड़ी।

इसके बाद उन्होंने अपने काफिले को रुकवाया और शासकीय राशन दुकान का निरीक्षण करने पहुंच गए। दुकान के अंदर चावल बिखरा पड़ा था। जब मंत्री की नजर चावल पर पड़ी तो घटिया स्तर का चावल देख वह दुकान संचालक पर भड़क गए।

मंत्री अमरजीत भगत (Food Minister) का गुस्सा चरम सीमा पर पहुंच गया और उन्होंने तत्काल मौके पर कलक्टर को बुलाने की बात तक कह डाली। इसके बाद मंत्री ने तत्काल घटिया चावल को वापस करने का निर्देश दिया। साथ ही राशन दुकान संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।


खाद्य विभाग ले रहा चैन की नींद
जिले के उचित मूल्य दुकानों में हितग्राहियों को घटिया चावल वितरण करने का काम काफी दिनों से चल रहा है। ऐसे शासकीय दुकान संचालकों के खिलाफ जिला खाद्य विभाग (Food department) को कार्रवाई करने के लिए भी समय नहीं है। कार्रवाई नहीं होने से शासकीय दुकान संचालकों की मनमानी बढ़ी हुई है।