
Seized Rupees
अंबिकापुर. कोतवाली व गांधीनगर पुलिस ने 2 दिन के भीतर जुए के 2 फड़ पर छापा मारकर 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1 लाख 62 हजार रुपए जब्त करते हुए उनके खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
कोतवाली पुलिस ने 12 जुलाई की रात रायगढ़ रोड स्थित दुकान के पीछे जुआ खेलते (Gambling) 5 जुआरियों को पकड़ा, जबकि 14 जुलाई को सुखरी पहाड़ के नीचे जुआ खेल रहे 4 जुआरियों को गांधीनगर पुलिस ने पकड़ा, इस दौरान कई जुआरी वहां से भाग निकले।
12 जुलाई को रायगढ़ रोड स्थित एक दुकान के पीछे जुआ चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर नवागढ़ अंबिकापुर निवासी जितेन्द्र राजवाड़े पिता नरेंद्र राजवाड़े उम्र 32 वर्ष, नियामुद्दीन सिद्दीकी उर्फ बबलू पिता निजामुद्दीन सिद्दीकी उम्र 40 वर्ष,
मुकेश कुमार अग्रवाल पिता प्रयाग राज अग्रवाल उम्र 34 वर्ष जय स्तंभ चौक अंबिकापुर, सुफल राजवाड़े पिता रामकुमार राजवाड़े उम्र 31 वर्ष निवासी पुहपुटरा लखनपुर, संजय कुमार राजवाड़े पिता ऋतुराज राजवाड़े उम्र 31 वर्ष भि_ी अंबिकापुर को धर दबोचा।
पुलिस ने इनके पास से कुल 1 लाख 46 हजार 250 रुपए जब्त किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
4 जुआरियों से 16 हजार जब्त, कई फरार
इधर गांधीनगर थाना पुलिस को सुखरी पहाड़ के नीचे जंगल में पिछले कुछ दिनों से लगातार जुआ खेलने की सूचना मिल रही थी। बुधवार को मुखबिर से जानकारी मिलने पर पुलिस ने दबिश दी तो कुछ लोग मौके का फायदा उठाकर भाग गए। (Gamblers arrested)
वहीं पुलिस ने रमन चौबे पिता बिजेन्द्र नारायण 38 वर्ष निवासी बिश्रामपुर, ईश्वर राजवाड़े पिता स्व. हरिप्रसाद 45 वर्ष ग्राम कुंजनगर थाना जयनगर, रवि बुनकर पिता लखन 41 वर्ष कुम्दा थाना बिश्रामपुर व मुन्ना सिंह पिता महादेव सिंह 46 वर्ष ग्राम धनगांव थाना गांधीनगर को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने इनके पास से 15 हजार 910 रुपए व ताश की गड्डी जब्त की है। पुलिस ने इनके खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
Published on:
15 Jul 2021 07:07 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
