10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला होमगार्ड ने धोखे से पड़ोस की युवती को घर पर सोने बुलाया, यहां पति ने पत्नी के सामने किया बलात्कार

Girl raped: युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को किया गिरफ्तार, युवती जब घर पहुंची तो बंद थी लाइट, महिला होमगार्ड (Home guard) ने कहा कि गुल है लाइट लेकिन...

less than 1 minute read
Google source verification
महिला होमगार्ड ने धोखे से पड़ोस की युवती को घर पर सोने बुलाया, यहां पति ने पत्नी के सामने किया बलात्कार

Demo pic

अंबिकापुर. शहर की एक महिला होमगार्ड (Woman home guard) ने पड़ोस में रहने वाली युवती को धोखे से अपने घर पर सोने को बुलाया। यहां उसके पति ने युवती से बलात्कार (Girl raped) किया। युवती ने मामले की रिपोर्ट मणिपुर चौकी में दर्ज कराई।

युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने होमगार्ड व उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं महिला होमगार्ड के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की भी बात कही जा रही है।

Read More: बलात्कार के बाद बेहोश मिली 15 वर्षीय किशोरी को 8 दिन बाद रायपुर में आया होश, युवक व महिला गिरफ्तार


शहर के मणिपुर चौकी अंतर्गत बिलासपुर चौक के पास निवासरत महिला होमगार्ड ने 20 अक्टूबर की रात अपने पड़ोस में रहने वाली युवती को अपने घर पर सोने की बात कहकर बुलाया।

महिला होमगार्ड (Home guard) ने कहा कि वह घर पर अकेली है, वह आज रात उसके साथ सो जाए। जब युवती उसके घर पहुंची तो बिजली नहीं थी। जब युवती ने पूछा तो कहा कि बिजली गुल है।

इसी बीच महिला के पति ने उसके सामने ही युवती को खींच लिया और बलात्कार (Rape) किया। इसके बाद युवती मणिपुर चौकी पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई।

Read More: किराए के मकान में शहर में रह रही युवती से 4 साल तक बलात्कार, धोखे में रखकर युवक मिटाता रहा हवस की भूख


पुलिस ने पति-पत्नी को भेजा जेल
युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने महिला होमगार्ड व उसके पति को गिरफ्तार कर धारा 376, 342, 354 व 506 के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय (Court) में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। महिला होमगार्ड के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की भी बात कही जा रही है।