10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किराए के मकान में शहर में रह रही युवती से 4 साल तक बलात्कार, धोखे में रखकर युवक मिटाता रहा हवस की भूख

Girl raped: 2 दिन पूर्व किए वादे से मुकर गया युवक तो युवती ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस ने दर्ज किया अपराध

less than 1 minute read
Google source verification
किराए के मकान में शहर में रह रही युवती से 4 साल तक बलात्कार, धोखे में रखकर युवक मिटाता रहा हवस की भूख

Demo pic

अंबिकापुर. कोरिया जिले की युवती शहर में ही किराए के मकान में रह रही थी। उसने एक युवक पर बलात्कार का आरोप लगाया है। युवक शादी का झांसा देकर युवती का पिछले चार वर्षों से शारीरिक शोषण कर रहा था।

दो दिन पूर्व जब उसने शादी करने से इंकार कर दिया तो युवती ने इसकी रिपोर्ट मणिपुर चौकी में दर्ज कराई। पुलिस ने युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। (Girl raped)


कोरिया जिले के खडग़वां थाना क्षेत्र निवासी एक युवती अंबिकापुर में किराए के मकान में रहती है। चार वर्ष पूर्व उसकी पहचान सूरजपुर जिले के प्रेमनगर निवासी प्रमोद कुशवाहा नामक युवक से हुई थी। इसके बाद से दोनों की बातचीत होने लगी। मोबाइल पर भी दोनों काफी बातें करते थे।

वर्ष 2016 में युवक ने युवती से कहा कि वह उससे प्यार करता है और शादी भी करना चाहता है। युवती ने जब उसकी बात पर भरोसा कर लिया तो युवक ने उससे शारीरिक संबंध (Rape with girl) स्थापित कर लिया।

इसके बाद से वह उसका शारीरिक शोषण करता आ रहा था। इस बीच युवती जब भी उसपर शादी के लिए दबाव बनाती तो वह बात को टाल जाता था। युवती इस भरोसे में थी कि युवक उससे शादी जरूर करेगा।


शादी से मुकरा तो थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
इधर युवक आए दिन उससे शारीरिक संबंध बनाता आ रहा था। 6 मार्च को जब युवती ने फिर शादी करने के लिए कहा तो युवक ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने इसकी रिपोर्ट मणिपुर चौकी में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 (2) (एन) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अंबिकापुर में दुष्कर्म की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Rape in Ambikapur