अंबिकापुर

Girlfriend commits suicide: गर्भवती युवती ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- जयप्रकाश के कारण दे रही हूं जान

Girlfriend commits suicide: प्रेम प्रसंग में युवती के गर्भवती होने के बाद प्रेमी ने शादी करने से कर दिया था इनकार, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

2 min read
Girlfriend commits suicide: गर्भवती युवती ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- जयप्रकाश के कारण दे रही हूं जान
Demo pic

अंबिकापुर. राजपुर थाना क्षेत्र में एक गर्भवती युवती की आत्महत्या (Girlfriend commits suicide) के मामले में पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है। दरअसल प्रेम संबंध के दौरान युवती के गर्भवती होने पर आरोपी ने गर्भ में मौजूूद बच्चे को अपना न बताते हुए शादी करने से इनकार कर दिया था। इससे क्षुब्ध होकर युवती ने आत्महत्या कर ली थी।

बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में एक गर्भवती युवती ने सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगाकर जान दे दी थी। मृतका ने सुसाइड नोट में लिखा था कि मैं जयप्रकाश (Girlfriend commits suicide) के कारण जान दे रही हूं और उसकी ही वजह से गर्भवती हुई हूं। मामले में राजपुर पुलिस ने जांच करते हुए मृतका के मोबाइल की जांच की तो उसमें वाट्सएप चैट मिला।

यह चैट युवती ने पतरापारा निवासी जयप्रकाश कौशिक उर्फ पिन्टू पिता चंदन कौशिक 19 वर्ष से किया था। चैट में युवती ने लिखा था कि मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं और तुम किसी और लडक़ी से बातचीत करते हो।

इस आधार (Girlfriend commits suicide) पर पुलिस ने विवेचना आगे बढ़ाई तो पता चला कि प्रेमप्रकाश से लंबे समय से प्रेम संबंध होने के दौरान ही मृतका गर्भवती हो गई थी।

Girlfriend commits suicide: शादी से किया इनकार

इधर प्रेमप्रकाश गर्भ में मौजूद बच्चे को अपना न बताते हुए शादी करने से इंकार कर रहा था। इस बात से मृतका मानसिक रूप से काफी परेशान थी और सामाजिक लोक-लाज के भय से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या (Girlfriend commits suicide) कर ली।

पुलिस ने भेजा जेल

मामले (Girlfriend commits suicide) की जांच के बाद राजपुर पुलिस ने धारा 108 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी जयप्रकाश कौशिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कार्रवाई में निरीक्षक कुमार चंदन सिंह, उप निरीक्षक दिनेश राजवाड़े, प्रधान आरक्षक रिंकू गुप्ता, राजेन्द्र धु्रव व आरक्षक अमृत सिंह शामिल रहे।

Published on:
27 Mar 2025 03:54 pm
Also Read
View All
BJP Leader Murder Case: कोरिया तिहरे हत्याकांड के 4 आरोपियों ने किया सरेंडर, फॉर्च्यूनर में जिंदा जलाए गए थे भाजपा नेता समेत 3 लोग

Protest of Liquor Shop Video: बारिश के बीच महिलाओं ने निकाली रैली, बोलीं- हमारे गांव से हटाओ शराब दुकान, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम

Brutality with Wife: हैवानियत ऐसी कि शैतान भी हाथ जोड़ ले! पत्नी के कपड़े फाड़े, मुंडन कर कालिख पोती, मारी लात, गिलास में भरकर पिलाया पेशाब

Crime Against Girl: अंबिकापुर आई युवती की युवक ने 4 साल तक लूटी आबरू, बहन ने खिलाई अबॉर्शन की दवा, भाई-बहन पर एफआईआर दर्ज

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी समेत 5 अब भी फरार