चेंबर ऑफ कॉमर्स छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिलाध्यक्ष अजीत अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी विभाग (GST raid) द्वारा व्यापारियों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा जीएसटी के अधिकारियों से बात हुई है, उनसे कहा गया है कि यदि कुछ त्रुटी होती है तो पहली बार आप व्यापारी को बताएं, इसके बाद भी गलती करता है तो कार्रवाई करें।