13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: 6 लाख रुपए के गांजे के साथ ओडिशा का सप्लायर समेत 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, जा रहे थे बिहार

Hemp smuggling: सेटिंग करने बिहार जा रहा था सप्लायर, नवाबिहान अभियान के तहत सरगुजा पुलिस ने शहर के प्रतीक्षा बस स्टैंड से 30 किलोग्राम गांजा के साथ दबोचा, एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपियों को भेजा गया जेल

2 min read
Google source verification
Hemp smuggling

Hemp smugglers arrested

अंबिकापुर. Hemp smuggling: नशे के सौदागरों के खिलाफ सरगुजा पुलिस द्वारा अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच पुलिस ने मंगलवार की दोपहर शहर के प्रतीक्षा बस स्टैंड में घेराबंदी कर 3 अंतरराज्यीय तस्करों को 30 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। इसमें ओडिशा का गांजा सप्लायर भी शामिल है। तीनों बिहार जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस की पूछताछ में सप्लायर ने यह बात स्वीकार की कि वह कुछ लोगों को गांजा बिक्री के लिए सेटिंग करने बिहार जा रहा था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।


गौरतलब है कि आईजी रामगोपाल गर्ग व एसपी भावना गुप्ता के मार्गदर्शन में नवाबिहान अभियान के तहत सरगुजा पुलिस की नशे के कारोबारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार की दोपहर अंबिकापुर प्रतीक्षा बस स्टैंड प्रभारी एएसआई अभिषेक पांडेय को मुखबिर से सूचना मिली कि 3 संदिग्ध युवक गांजा बिक्री करने ग्राहक की तलाश कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही आला अधिकारियों को जानकारी देने के बाद उन्होंने घेराबंदी कर तीनों को हिरासत में लिया। पुलिस ने उनके पास रखी 3 बोरियों की तलाशी ली तो उसमें 30 किलो गांजा निकला।

इसके बाद पुलिस ने तीनों तस्करों बिहार के रोहतास जिला निवासी रिशु कुमार सिंह, शिवांश कुमार तथा ओडिशा के ग्राम फुलवानी निवासी अनंत राम मलिक को गिरफ्तार कर अवैध गांजा जब्त कर लिया। जब्त गांजे की कीमत 6 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (सी) के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें: एटीएम बदलकर ठगी का आरोपी रांची में बनवा रहा था 50 लाख का घर, दिल्ली में की थी ठेकेदार की हत्या, पैरोल से था फरार


ओडिशा का गांजा सप्लायर है अनंत
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अनंत राम मलिक ओडिशा का रहने वाला है, वह गांजे का सप्लायर है। वह 2 अन्य तस्करों के साथ नए तस्करों को गांजा बिक्री के लिए तैयार करने बिहार जा रहा था। इसी दौरान वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

यह भी पढ़ें: आईपीएल टी-20 क्रिकेट में महादेव एप पर खिला रहे थे सट्टा, 5 आरोपी गिरफ्तार


10 महीने में 25 तस्करों के खिलाफ कार्रवाई
बस स्टैंड सहायता केंद्र प्रभारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि पिछले 10 महीने में उनकी टीम द्वारा नशे के सौदागरों के खिलाफ 24-25 कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि लगातार कार्रवाई से पता चलता है कि ओडिशा से बस से गांजा तस्कर परिवहन कर बिहार व झारख्ंाड भेज रहे हैं। पकड़े गए तीनों आरोपी पूर्व में झारसुगुड़ा से ट्रेन से बिहार जाते थे।


कार्रवाई में ये रहे शामिल
गांजा तस्करों को पकडऩे की पूरी कार्रवाई एएसपी विवेक शुक्ला एवं सीएसपी स्मृतिक राजनाला प्रशिक्षु आईपीएस चिराग जैन के नेतृत्व में प्रतीक्षा बस स्टैंड पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी एएसआई अभिषेक पाण्डेय,आरक्षक मंटू गुप्ता, विमल कुमार, संजय तिवारी, चंचलेश सोनवानी, नगर सैनिक सुनील गुप्ता द्वारा की गई।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग