मारपीट में घायल होटल संचालक (Hotel owner beaten) की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने विकास सोनी, विशाल, राहुल सिंह, विहांस समेत अन्य के खिलाफ धारा 296, 351 (3), 215 (2), 3 व 5 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस वहां लगे सीसीटीवी व वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।