
Manager arrested by police
अंबिकापुर. Hundai Car scam: कार कंपनी में बतौर मैनेजर काम करने वाले युवक ने कंपनी को ही बड़ी चपत लगा दी। दरअसल गांधीनगर पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में कृष्णा हुंडई (Krishna Hundai) अंबिकापुर के पूर्व मैनेजर को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा 5 सितंबर 2019 से 31 नवंबर 2021 के मध्य छल पूर्वक नई एवं पुरानी गाडिय़ों के बिक्री का रकम करीब 94 लाख रुपए कंपनी का गबन कर लिया था। कंपनी संचालक की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
गौरव मोदी संचालक कृष्णा ऑटो प्राइवेट कोरबा द्वारा गांधीनगर थाने में दर्ज कराई गई थी कि उसकी कंपनी का सह संस्थान कृष्णा हुंडई अंबिकापुर के मनेन्द्रगढ़ रोड में स्थित है। इसके प्रबंधन का कार्य सूरजपुर जिले के जयनगर निवासी दीपेश कुमार सिन्हा द्वारा 5 सितंबर 2019 से 31 नवंबर 2021 किया गया था।
इन दो सालों के मध्य उसने छलपूर्वक नई एवं पुरानी गाडिय़ों के बिक्री की रकम करीब 94 लाख रुपए कंपनी का गबन कर लिया है। उनका कहना था कि मैनेजर द्वारा बड़ी धोखाधड़ी की गई है। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया था।
आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
गांधीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक कलीम खान व उनकी टीम द्वारा मामले की विवेचना की जा रही थी। संबंधित दस्तावेज तथा गवाहों के कथन के आधार पर आरोप सिद्ध होने पर आरोपी दीपेश कुमार सिन्हा निवासी जयनगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
इसके बाद पुलिस ने उसे (Hundai car manager) गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई में उप निरीक्षक विजय दुबे, सहायक उपनिरीक्षक विनय सिंह, आरक्षक प्रविंद सिंह, अरविंद उपाध्याय, अमृत सिंह व अनुज जायसवाल शामिल रहे।
Published on:
02 Sept 2022 09:10 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
