26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति ही निकला महिला शिक्षिका का कातिल, हो गया था ब्रेकअप, क्रिकेट बैट से सिर पर किया ताबड़तोड़ वार

स्कूल से लौट रही स्कूटी सवार महिला शिक्षक की बीच जंगल में हत्या के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, कुटुंब न्यायालय में चल रहा था मामला
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 1 Sep 2018, 10:37 PM IST

Women teacher

Teacher whose murder

अंबिकापुर. स्कूल से छुट्टी के बाद शनिवार की दोपहर स्कूटी से वापस लौट रही महिला शिक्षिका की बीच जंगल में अज्ञात नकाबपोश ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाई और हत्या के 5 घंटे बाद ही कातिल को गिरफ्तार कर लिया। शिक्षिका का कातिल उसका पति ही निकला।

बताया जा रहा है कि महिला ने उससे कोर्ट मैरिज की थी। ब्रेकअप के बाद 2 साल से शादी का मामला कुटुंब न्यायालय में चल रहा था। 2 दिन लगातार पेशी पर शिक्षिका के नहीं जाने से वह नाराज था। इसी बीच शनिवार को उसने योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने शर्ट को चेहरे पर बांध लिया था और जंगल में मौका पाते ही क्रिकेट बैट से सिर पर पीछे से कई बार वार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने उसे महेशपुर शिवमंदिर के पास जंगल से गिरफ्तार किया।

अंबिकापुर के इंदिरानगर, फोकटपारा निवासी संजीता टोप्पो 35 वर्ष उदयपुर ब्लॉक के ग्राम लक्ष्मणगढ़ स्कूल में व्याख्याता एलबी थी। वह अंबिकापुर से बस से उदयपुर तक आती थी और यहां से अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी 15 सीजे- 3109 से स्कूल तक जाती थी। शनिवार को मॉर्निंग स्कूल होने के कारण वह छुट्टी के बाद 12.45 बजे स्कूल से उदयपुर आने के लिए स्कूटी से ही निकली थी।

वह लक्ष्मणगढ़-उदयपुर के बीच स्थित जंगल से होते हुए लौट रही थी कि अज्ञात नकाबपोश ने उसे बीच रास्ते में रोक लिया और पत्थर या किसी वजनी चीज से उसके सिर के पिछले हिस्से में ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।

करीब डेढ़ बजे वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना उदयपुर पुलिस को दी तथा शव को ऑटो से अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


बैट से किया ताबड़तोड़ वार
मामले में पुलिस ने 5 घंटे के भीतर ही आरोपी मृतिका के पति मानपुर निवासी विजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतिका व आरोपी का 7 साल से प्रेम संबंध चल रहा था। 2 साल पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी, लेकिन दोनों के बीच विवाद होने की वजह से मामला कुटुंब न्यायालय में पहुंच गया था।

मृतिका अभी दो दिन लगातार पेशी में नहीं आई तो आरोपी गुस्से में था और उसने शिक्षिका की हत्या करने की साजिश रच डाली। वह जानता था कि मृतिका किस रास्ते से स्कूल आना-जाना करती है इसलिए वह जंगल में पहले से ही बैट लेकर मौजूद था। उसने शर्ट को चेहरे पर बांध लिया था।

जैसे ही मृतिका स्कूटी से वहां पहुंची आरोपी ने बैट से ताबड़तोड़ वार कर दिया, इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। आरोपी ने खून से सने बैट व शर्ट को रेण नदी में फेंक दिया था और महेशपुर में शिवमंदिर के पास जंगल में छिपा था। यहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग