26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्व टीम ने छापा मारकर रेत की अवैध खुदाई व परिवहन में लगे पोकलेन, 2 हाइवा व 6 ट्रैक्टर किया जब्त

Illegal sand mining: रेणुका नदी से तस्करों द्वारा लगातार अवैध रूप से रेत (Illegal sand) उत्खनन कर तस्करी (Smuggling) की मिल रही थी सूचना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 6 Feb 2021, 12:44 AM IST

राजस्व टीम ने छापा मारकर रेत की अवैध खुदाई व परिवहन में लगे पोकलेन, 2 हाइवा व 6 ट्रैक्टर किया जब्त

Poklane seized by revenue team

लखनपुर. लखनपुर विकासखंड के ग्राम कोरजा तथा लटोरी के बीच बहने वाली रेणुका नदी से लंबे समय से तस्करों द्वारा रेत का अवैध उत्खनन (Illegal sand mining) व परिवहन किया जा रहा था। रेत के इस अवैध कारोबार के खिलाफ शुक्रवार को राजस्व व खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।

संयुक्त टीम (Revenue and mining team) ने छापामार कार्रवाई करते हुए रेत उत्खनन व परिवहन में लगे पोकलेन मशीन, दो हाइवा व 6 ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया।


लखनपुर विकासखंड के ग्राम लटोरी, कोरजा तराजू के बीच बहने वाली रेणुका नदी में लंबे समय से तस्करों द्वारा पोकलेन मशीन लगाकर रेत का अवैध उत्खनन कर हाइवा तथा ट्रैक्टरों में परिवहन किया जा रहा था। इसकी सूचना लगातार राजस्व तथा खनिज विभाग (Mining department) को दी जा रही थी।

इस मामले में शुक्रवार को राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंच बड़ी कार्रवाई करते हुए अम्बिकापुर निवासी वीरेंद्र सिंह की पोकलेन मशीन, 2 हाइवा तथा 6 ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया।


कार्रवाई में ये रहे शामिल
इस कार्रवाई में लखनपुर तहसीलदार (Tehsildar) शिवानी जायसवाल, नायब तहसीलदार एजाज हाशमी, नायब तहसीलदार श्रुति धुर्वे सहित खनिज विभाग की टीम मौजूद रही।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग