अंबिकापुर. Child death: सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ चिकित्सक द्वारा गुरुवार को अपने घर में एक 2 माह के बीमार बच्चे को इंजेक्शन लगाया गया। इसके बाद जब परिजन बालक को लेकर घर जा रहे थे तो रास्ते में मां की गोद में ही उसने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत के बाद आक्रोशित परिजन ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा मचाया। उन्होंने मामले में जांच की मांग की है। इधर डॉक्टर का कहना है कि बच्चे को निमोनिया था, मैंने उन्हें अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराने कहा था लेकिन उन्होंने घर पर ही इलाज करने की बात कही थी।