26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking : पूर्व महिला क्रिकेटर व क्रिकेट इंडिया एकेडमी की हेड कोच भावना पाटिल अंबिकापुर में सिखाएंगी क्रिकेट

जय जवान क्रिकेट एकेडमी के नन्हे खिलाडिय़ों को 20 व 21 जनवरी को सिंखाएंगी क्रिकेट की बारीकियां

2 min read
Google source verification
Bhavna Patil

Bhavna Patil

अंबिकापुर. क्रिकेट इंडिया एकेडमी की हेड कोच भावना पाटिल 20 व 21 जनवरी को जय जवान क्रिकेट एकेडमी अंबिकापुर में नन्हें क्रिकेटरों के बीच होंगीं। इस अवधि में जय जवान क्रिकेट एकेडमी के बच्चों को उनसे प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान भावना पाटिल यहां बच्चों को क्रिकेट की बारीकियां सिखाएंगी। जय जवान क्रिकेट एकेडमी साईं कॉलेज से लगे डिगमा में संचालित है।


गौरतलब है कि भावना पाटिल पिछले 8 वर्षों से क्रिकेट इंडिया एकेडमी एवं क्रिकेट आस्ट्रेलिया प्रोग्राम की हेड कोच हैं। उन्होंने अंडर-19 मुम्बई टीम का भी प्रतिनिधित्व किया है एवं अंडर-19 इंडियन वुमेन्स क्रिकेट टीम की सदस्य भी रह चुकीं हैं।

जय जवान क्रिकेट एकेडमी अंबिकापुर छत्तीसगढ़ में क्रिकेट इंडिया एकेडमी मुम्बई एवं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से अनुबंधित पहली प्रशिक्षण संस्था है। जय जवान क्रिकेट एकेडमी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के 'क्रिकेट एजुकेशन प्रोग्रामÓ को संचालित करतीं हंै।

भारत में इस प्रोग्राम को संचालित करने वाली कुल 10 एकेडमी हैं, जिसमें जय जवान क्रिकेट एकेडमी भी शामिल है। भावना पाटिल क्रिकेट आस्ट्रेलिया की लेबल 1 कोच हैं एवं भारत में संचालित हो रहे क्रिकेट एजुकेशन प्रोग्राम की हेड कोच हैं।

इस संबंध में जय जवान क्रिकेट एकेडमी के सीईओ जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि भावना 20 व 21 जनवरी को जय जवान क्रिकेट एकेडमी के बच्चों को प्रशिक्षण देंगीं। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद खिलाडिय़ों में नई ऊर्जा का संचार होगा तथा खेल के प्रति उनका जज्बा और बढ़ेगा। ऐसा पहली बार हो रहा है कि कोई भारतीय महिला खिलाड़ी अंबिकापुर के क्रिकेटरों को खेल की बारीकियां सिखाएंगी।


स्थानीय क्रिकेटरों से भी करेंगी मुलाकात
अपने अंबिकापुर प्रवास के दौरान भावना पाटिल दो दिन तक शहर में रहेंगीं। उनका स्थानीय क्रिकेटरों से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है। इस दौरान उन्हें भी क्रिकेट संबंधी बात करने का मौका मिलेगा। इसका लाभ आने वाले समय में क्रिकेटरों को मिलेगा। भावना पाटिल के आगमन पर जय जवान क्रिकेट एकेडमी के बच्चों में काफी उत्साह है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग