5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Railway: अंबिकापुर स्टेशन में अतिरिक्त प्लेटफार्म निर्माण की मिली सैद्धांतिक स्वीकृति, इन सुविधाओं का भी होगा विस्तार

Indian Railway: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की मंडल स्तरीय बैठक में शामिल हुए सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, अधिकारियों के समक्ष रखीं कई मांगें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 7 Sep 2024, 8:55 PM IST

Indian Railway

अंबिकापुर. Indian Railway: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की मंडल स्तरीय बैठक बिलासपुर के महाप्रबंधक कार्यालय में हुई। इसमें सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने रेल सुविधाओं (Indian Railway) के विस्तार को लेकर कई मांगें रखीं। सांसद की मांग पर रेलवे के अधिकारियों ने उन्हें अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में अतिरिक्त प्लेटफार्म के निर्माण की सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने की जानकारी दी। इसके अलावा स्टेशन में कई अन्य सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा।

सांसद चिंतामणि महाराज ने बताया कि अंबिकापुर रेलवे स्टेशन (Indian Railway) में अतिरिक्त प्लेटफार्म के निर्माण की सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के बाद स्टीमेट तैयार कर भेजा जाएगा। इसके अलावा अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के भूतल में टिकट काउंटर व डिजिटल कोच डिस्पले भी लगाया जाएगा, इससे यात्रियों को सुविधा होगी।

बैठक में सरगुजा सांसद ने अंबिकापुर से बिलासपुर, रायपुर के लिए इंटरसिटी ट्रेन, शहडोल नागपुर ट्रेन का अंबिकापुर से परिचालन, अनूपपुर से अंबिकापुर के बीच प्रात: 10 बजे अनूपपुर से मेमू ट्रेन का संचालन करने की मांग रखी।

यह भी पढ़ें:Sandeep murder case: Video: सर्व आदिवासी समाज ने थाने का किया घेराव, एनएच 4 घंटे से जाम, एसआई सस्पेंड

करंजी स्टेशन में लोडिंग साइड में बेरिकेटिंग की मांग

सांसद ने कहा कि करंजी स्टेशन में लोडिंग साइड में बेरिकेटिंग की आवश्यकता है। साथ ही सूरजपुर रेलवे स्टेशन के बगल में अंडर ब्रिज रोड निकासी, सूरजपुर से बसदेई मार्ग (Indian Railway) में ओवरब्रिज का निर्माण किया जाए। रेलवे अधिकारियों ने इन मांगों पर उचित पहल करने की बात कही है।