4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झारखंड के शख्स ने युवक से बस इतना पूछा और चंद मिनट में ही बन गया लखपति, जाना पड़ा जेल

Online crime: अज्ञात शख्स (Unknown man) ने मोबाइल पर बात करने के बाद खाते से उड़ा लिए 1 लाख 80 हजार रुपए, पीडि़त ने थाने में दर्ज कराई थी मामले की रिपोर्ट, झारखंड (Jharkhand) के देवघर से आरोपी को पकडक़र ले आई पुलिस

2 min read
Google source verification
swindle.jpg

अंबिकापुर. Online Crime: साइबर क्राइम के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। साइबर ठगों के झांसे में पढ़े-लिखे लोग ज्यादा आ रहे हैं। कोई भी अनजान शख्स उनसे खाता नंबर का डिटेल व ओटीपी पूछ लेता है तो वे बिना जांच-पड़ताल किए उसे बता देते हैं और चंद मिनटों में ही उनका खाता खाली हो जाता है। इसी तरह शहर से लगे एक गांव के व्यक्ति से 1.80 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी (Online swindle) की गई थी। इस मामले में गांधीनगर पुलिस ने अंतरराज्यीय ठग गिरोह के एक सदस्य को झारखंड के देवघर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अंबिकापुर के एक व्यक्ति से उसका एटीएम व बैंक डिटेल लेकर 1 लाख 80 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


कुछ दिन पूर्व शहर के मानिक प्रकाशपुर निवासी मंगलु कुजूर के मोबाइल पर अज्ञात शख्स का फोन आया था और उससे एटीएम कार्ड व बैंक का डिटेल पूछकर 1 लाख 80 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली गई थी। पीडि़त ने इसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई थी।

पीडि़त की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 420 व 66 डी आईटी एक्ट कायम कर जांच शुरू की। एसपी भावना गुप्ता के निर्देश पर शीघ्र कार्रवाई व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था।

एएसपी विवेक शुक्ला, सीएसपी स्मृतिक राजनाला व एसडीओपी अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में गांधीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक कलीम खान एवं गठित विशेष टीम द्वारा अरोपियों की पतासाजी की जा रही थी।

यह भी पढ़ें: शादी डॉट कॉम पर युवती ने पसंद किया लडक़ा, लेकिन घरवाले नहीं हुए राजी, अंत में ऐसे हुई शादी


आरोपी झारखंड से गिरफ्तार
साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश में टीम झारखंड के देवघर रवाना हुई थी। यहां विशेष टीम के सतत प्रयास से आरोपी सद््््दाम अंसारी निवासी देवघर झारखंड से गिरफ्तार (Arrest from Jharkhand) कर लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने ऑनलाइन ठगी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

यह भी पढ़ें: 8वीं तक पढ़ा युवक मोबाइल और लैपटॉप का निकला मास्टर माइंड, युवती को फोन कर महिला को ऐसे फंसाया


कार्रवाई में ये रहे शामिल
कार्रवाई में निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, सहायक उप निरीक्षक डेविड मिंज, प्रधान आरक्षक संतोष कश्यप, रवि शंकर भगत, आरक्षक मनीष सिंह, चंचलेश सोनवानी, देवेंद्र पाठक, विकाश मिश्रा, जानकी राजवाड़े, सुयश पैकरा, महेंद्र सिंह नाग, लाल भुवन पैकरा शामिल रहे।

Story Loader