अंबिकापुर. Shaadi.com: 28 वर्षीय एक युवती ने मैरिज साइट शादी डॉट कॉम पर अपने लिए पसंद का वर चुन लिया। युवक भी शादी का राजी था लेकिन युवती के पिता व भाई इस रिश्ते को लेकर नाराज (Angry) थे। इधर युवती तय कर चुकी थी कि वह शादी करेगी तो उसी लडक़े से। घरवाले उस पर दबाव बनाने लगे तो उसने उनके खिलाफ थाने में शिकायत कर दी। मामले में पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए युवती को स्वधार गृह भेज दिया। यहां की संचालिका मीरा मां के नाम से जानी जाने वाली मीरा शुक्ला ने कन्यादान कर हिंदू रीति-रिवाज से दोनों की शादी कराई।