8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कलक्टर गैंती से खोद रहे थे सडक़, बगल में खड़े एसडीओ और सब-इंजीनियर के छूट रहे थे पसीने

Collector road inspection: रतनुपर-कोटेया सडक़ निर्माण का कलक्टर ने किया औचक निरीक्षण, कलक्टर ने खुद गैंती से सडक़ खोदकर जांच की गुणवत्त, 2 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से बननी है सडक़
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 9 Nov 2022, 7:41 PM IST

कलक्टर गैंती से खोद रहे थे सडक़, बगल में खड़े एसडीओ और सब-इंजीनियर के छूट रहे थे पसीने

Collector digging road and checked quality

बैकुंठपुर. Collector road inspection: मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर कलक्टर पीएस धु्रव ने रतनपुर, चोपन से कोटेया तक बनने वाली सडक़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खुद गैंती से सडक़ की खुदाई कर उसकी गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान खुदाई करने के बाद निर्माण कार्य का लेयर और मटेरियल की गुणवत्ता का जायजा लिया। वहीं सडक़ की खुदाई करते देखकर पीडब्ल्यूडी के एसडीओ व सब इंजीनियर के पसीने छूटने लग गए।


मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खडग़वां तहसील में रतनपुर से कोटिया व्हाया चोपन सडक़ मार्ग का 2.90 करोड़ की लागत से निर्माण कराने स्वीकृति मिली है। मामले में लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ठेकेदार को सौंप दिया है। कलक्टर ध्रुव ने निर्माणाधीन सडक़ की गुणवत्ता जांचने पहुंचे।

इस दौरान गैंती लेकर स्वयं सडक़ की खुदाई की, फिर निर्माण कार्य की लेयर और प्रयुक्त मटेरियल की गुणवत्ता जांची। वहीं लोक निर्माण विभाग को सडक़ निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखने और डामरीकरण का कार्य शीघ्र कराने निर्देश दिए। इस दौरान एसडीओ लोक निर्माण सीपी बंजारे, उप अभियंता एसके लोध सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

60 करोड़ की लागत से सडक़ निर्माण और मरम्मत कार्य स्वीकृत
जिले में लगभग 60 करोड़ की लागत से दर्जनभर सडक़ों का निर्माण एवं मरम्मत का कार्य कराने स्वीकृति मिली है। लोक निर्माण विभाग की देखरेख में काम जारी हैं। जनकपुर बाइपास सडक़ का निर्माण 3 करोड़ 35 लाख 78 हजार की लागत से कराया जा रहा है। बाइपास 1.50 किलोमीटर है।

वहीं 3.73 करोड़ की लागत से सरभोका से डोंगरीटोला सडक़, 8.09 करोड़ की लागत से पेण्ड्री अटल चौक से मटुकपुर मार्ग, 6.09 करोड़ की लागत से घुटरा से मुसरा मार्ग, 2.19 करोड़ की लागत से केल्हारी चौक से मध्यप्रदेश सीमा तक सडक़ बननी है।

यह भी पढ़ें: खेत में धान की फसल काटते दिखे नए जिले के नए कलक्टर, इधर IAS बोले- मेरे नाम की इन चीजों को करें इग्नोर

3.12 करोड़ की लागत से गुड़घेला नाल से सिंगरघाट, 5.95 करोड़ की लागत से दुग्गी से खडग़वां, 2.58 करोड़ की लागत से मनेन्द्रगढ़ लेदरी पाराडोल सडक़, 3.34 करोड़ की लागत से लेदरी से गुरचहवा मार्ग, 7.52 करोड़ की लागत से भरतपुर विकासखंड अंतर्गत माथमौर से भैसुन सडक़ और 4.18 करोड़ की लागत से भगवानपुर से मां चांग देवी मार्ग का निर्माण जारी है। सडक़ निर्माण एवं मरम्मत कार्य की मॉनिटरिंग कलक्टर सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कर रहे हैं।