8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेत में धान की फसल काटते दिखे नए जिले के नए कलक्टर, इधर IAS बोले- मेरे नाम की इन चीजों को करें इग्नोर

Collector cut crops: धान की फसल खेतों में पककर तैयार हो गई है और किसान उसकी कटाई व मिजाई में जुटे हुए हैं, धान की खरीदी भी चालू हो गई है, किसान अपनी गाढ़ी कमाई लेकर पहुंच रहे हैं खरीदी केंद्र
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 9 Nov 2022, 3:31 PM IST

MCB collector PS Dhruv

Collector cut paddy crops in field

बैकुंठपुर. Collector cut crops: नए जिले मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के कलक्टर पीएस धु्रव मंगलवार को खडग़वां ब्लॉक का दौरा करने निकले थे। इस दौरान उन्होंने रतनपुर से चोपन वाया चोटिया सडक़ निर्माण का निरीक्षण भी किया। इसी बीच उनकी नजर धान काट रहे किसानों पर पड़ी। यह देखते ही कलक्टर धु्रव (Collector PS Dhruv) किसान छोटेलाल और जहान साय के पास खेत में पहुंच गए। उन्होंने किसानों से धान कटाई-मिजाई व धान बिक्री को लेकर बातचीत की। फिर हंसिया लेकर उनके साथ धान की कटाई करने लगे।

कलक्टर ने कहा कि खेत में नमी अच्छी है। उतेरा फसल की बुआई करना लाभदायक होगा। धान काटने के बाद तिवड़ा, चना, गेहूं की फसल बुआई करने की समझाइश उन्होंने किसानों को दी।


मेरे नाम की फर्जी फेसबुक आईडी या कॉल को इग्नोर करें, यह डिजिटल फ्रॉड का हिस्सा
इधर कोरिया कलक्टर विनय कुमार लंगेह ने साइबर क्राइम के प्रतिजागरूक होने और बचने समझाइश दी है। उन्होंने कहा कि मेरे नाम की फर्जी फेसबुक आईडी अथवा फर्जी कॉल आपके पास आता है तो इसे इग्नोर करें। साथ ही अपने परिजनों को भी जागरूक करें।

आईएएस अधिकारियों की फर्जी फेसबुक आईडी या उनके नाम से फर्जी कॉल के जरिए निचले अधिकारी-कर्मचारियों से पैसे की मांग जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। जो डिजिटल फ्रॉड का हिस्सा है। फेसबुक या व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया पर परिचित व्यक्ति के नाम से पैसे मांगे जाने पर सावधान रहें।

पैसे बिल्कुल नहीं भेजें। सोशल मीडिया पर आने वाली किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक बिल्कुल न करें। यदि कोई व्यक्ति आपको कॉल या मैसेज पर लॉटरी लगने, गाड़ी या अन्य आकर्षक वस्तु जीतने की बात कहकर रजिस्ट्रेशन के लिए पैसे या किसी तरह का पिन नंबर मांगता है। तो यह फ्रॉड है।

यह भी पढ़ें: सरकारी शराब दुकान के बाहर जाम छलका रहे थे कई लोग, एएसपी के पहुंचते ही मच गया हडक़ंप

कोई जानकारी नहीं दें। कोई व्यक्ति बैंक से कॉल कर पैन या आधार कार्ड अपडेट कराने, एटीएम के बंद होने की बात कहकर नंबर, एटीएम पिन, ओटीपी या एप्लीकेशन से जुड़ा पासकोड मांगता है। तो सावधान रहने की जरूरत है। किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दें।

ओटीपी या पासकोड देने से कॉल करने वाले व्यक्ति को आर्थिक लेनदेन करने के लिए आपके फोन डिवाइस से जुड़ी सभी अनुमति मिल जाती है। झूठे कॉल्स या मैसेज से सावधान रहें और साइबर धोखाधड़ी से खुद को सुरक्षित रखें।