8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी शराब दुकान के बाहर जाम छलका रहे थे कई लोग, एएसपी के पहुंचते ही मच गया हडक़ंप

Government liquor shop: शराब दुकान (Liquor shop) के आसपास रहने वाले लोगों द्वारा पुलिस से की गई थी मामले की शिकायत, एसपी के निर्देश पर एडिशनल एसपी ने दल-बल के साथ पहुंचकर शराबियों व चखना दुकान संचालकों के खिलाफ की कार्रवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 8 Nov 2022, 9:28 PM IST

wine_2.jpg

अंबिकापुर. Government liquor shop) सरकारी शराब दुकान से शराब व वहीं स्थित दुकानों से चखना लेकर लोग वहीं जाम छलकाने लगते हैं। ऐसा ही नजारा शहर के गाड़ाघाट स्थित सरकारी शराब दुकान के सामने आए दिन देखने को मिल रहा था। इसकी शिकायत भी आस-पास रहने वाले लोगों द्वारा की जा रही थी। शिकायत के बाद एसपी भावना गुप्ता के निर्देश पर एएसपी विवेक शुक्ला के नेतृत्व में सोमवार की रात को शासकीय शराब दुकान के सामने सार्वजनिक रूप से बैठक शराब पीने वाले व चखना दुकान संचालकों पर कार्रवाई की गई। पुलिस के पहुंचने से शराब पीने वालों में हडक़ंप मच गया। कार्रवाई में पुलिस के साथ आबकारी की टीम शामिल रही। पुलिस ने शराब दुकान के पास शराब पीने से लोगों को मना किया है।


शासकीय शराब दुकान गाड़ाघाट व गंगापुर में शराब दुकान के सामने खुले में बैठकर सार्वजनिक रूप से शराब पीने की शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को लगातार मिल रही थी। स्थानीय लोगों की शिकायत पर एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

सोमवार की रात को एएसपी विवेक शुक्ला के नेतृत्व में टीम गठित कर शासकीय शराब दुकान के सामने व पास के अन्य जगहों पर सार्वजनिक रूप से शराब सेवन करने वालों व चखना दुकान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन ऑक्टोपस-20: बूढ़ापहाड़ में नक्सलियों ने छिपा रखी थी भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, सुरक्षा बलों ने ध्वस्त की मंशा


शराब दुकान के पास शराब पीने से किया गया है मना
इस मामले में एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि शराब दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

कार्रवाई के दौरान शासकीय शराब दुकान के संचालकों को दुकान के आसपास लोगों को शराब पीने से मना करने हेतु निर्देशित किया गया। सार्वजनिक रूप से शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध व अवैध चखना सेंटर संचालकों पर भी विधिवत कार्रवाई की गई है।