13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

16 वर्षीय लडक़ी का अपहरण कर 4 दिन तक बलात्कार, आरोपी और उसका फुफेरा भाई गिरफ्तार

Kidnap and rape: घरवालों ने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में कराई थी दर्ज, आरोपी अपने फुफेरे भाई के सहयोग से किराए के मकान में रखकर कर रहा था बलात्कार

2 min read
Google source verification
16 वर्षीय लडक़ी का अपहरण कर 4 दिन तक बलात्कार, आरोपी और उसका फुफेरा भाई गिरफ्तार

rape accused arrested

अंबिकापुर. चलगली पुलिस ने 16 वर्षीय किशोरी के अपहरण व बलात्कार (Kidnap and rape) के मामले में मुख्य आरोपी व उसके फुफेरे भाई को गिरफ्तार किया है।

आरोपी शादी का झांसा देकर किशोरी को भगा ले गया था और अंबिकापुर में अपने फुफेरे भाई के सहयोग से किराए के मकान में रखकर 4 दिन से बलात्कार कर रहा था। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें: बाहर से दरवाजा बंद देख मां दीवार फांदकर भीतर गई तो निर्वस्त्र थी 15 वर्षीय बेटी, फिर मां-बेटी को धमकी देकर भाग निकला युवक


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के चलगली क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट 27 फरवरी को चलगली थाने में दर्ज कराई गई थी। मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 363 के तहत अपराध दर्ज करते हुए विवचेना करते हुए चलगली पुलिस को जानकारी मिली कि किशोरी अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुभाषनगर में है।

इस पर पुलिस टीम ने सुभाषनगर में दबिश देकर किशोरी को बरामद कर उसे भगा ले जाने वाले चलगली के शारदापुर निवासी 23 वर्षीय प्रेमलाल नेताम को गिरफ्तार किया।

आरोपी किशोरी को शादी का झांसा देकर 23 फरवरी को भगा ले गया था, तथा उसे सुभाषनगर में किराए के मकान में रखा था। आरोपी ने किशोरी के साथ लगातार चार दिनों तक बलात्कार किया था।

ये भी पढ़ें : गांव से शहर में काम करने आईं 2 युवतियों से कई महीने तक बलात्कार, युवकों ने दोनों को इस बात का दिया था झांसा


फुफेरा भाई भी गिरफ्तार
मामले में पुलिस ने आरोपी के फुफेरे भाई ग्राम बसेराकला निवासी आगर साय शांडिल्य को भी गिरफ्तार किया था, इसने ही सुभाषनगर स्थित किराए के मकान में आरोपी को शरण देते हुए सहयोग किया था।

उसके खिलाफ धारा 109, 368 व 34 व पॉक्सो एक्ट तथा प्रेमलाल के खिलाफ 363, 376 व पॉक्सो एक्ट की कार्रवाई की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रदुमन तिवारी, आरक्षक पंकज पटेल, संजय पटेल, संतोष गुप्ता, राजकिशोर पैंकरा शामिल रहे।

सरगुजा संभाग में बलात्कार की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Rape in Surguja

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग