24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटरी का शिकार कर पका रहे थे मांस, 2 गिरफ्तार बाकी हुए फरार, तीर-धनुष जब्त

ग्राम ढेकीडोली का मामला, कच्चा व अधपका मांस सहित तीर-धनुष, कटार व टांगी बरामद, अन्य आरोपी हो गए फरार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 10 Jul 2018, 2:43 PM IST

Accused

Accused

सीतापुर. ग्राम पंचायत ढेकीडोली में सोमवार की सुबह वन्य प्राणी कोटरी (हिरण की प्रजाति) का शिकार कर कुछ लोग उसका मांस खाने की तैयारी कर रहे थे। मांस पकाने के दौरान वन अमला मौके पर पहुंचा और 2 आरोपियों को धरदबोचा। मौके पर मौजूद अन्य आरोपी उन्हें चकमा देकर फरार हो गए।

आरोपियों के पास से कोटरी का मांस, अन्य अवशेष सहित उसका शिकार करने में उपयोग आने वाले तीर-धनुष, टांगी व कटार बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। वहीं फरार आरोपियों की खेाजबीन जारी है।

इस संबंध में वन परिक्षेत्राधिकारी धर्मजीत पटेल ने बताया कि सोमवार की सुबह लगभग 10.30 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पंचायत ढेकीडोली के जंगल में ग्रामीणों ने एक कोटरी का शिकार किया है। वे जंगल में ही उसका मांस पका रहे हैं। सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्राधिकारी ने कर्मचारियों की एक टीम गठित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें : पूर्व विधायक के भाई की बिजली की करंट लगने से मौत, खंभे से तार जोड़ते हुआ हादसा

इस पर टीम ग्राम ढेकीडोली पहुंची और घटनास्थल के पास चारों तरफ से घेराबंदी करते हुए मौके पर दबिश दी। इस दौरान कुछ आरोपी तो भागने में सफल हो गए लेकिन ढेकीडोली परजापारा निवासी 50 वर्षीय पवन पिता नान और 40 वर्षीय मनबहाल पिता सालिक रंगे हाथ पकड़े गए।

आरोपियों के पास से कोटरी का बाल, कच्चा के साथ ही अधपका मांस, कुकर सहित बरामद किया गया। इसके अलावा टीम ने दोनों आरोपी के पास से कोटरी का शिकार करने में उपयोग लाए गए तीर-धनुष, टांगी और कटार भी बरामद किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

फरार आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई में पेटला परिक्षेत्र सहायक नौखेलाल यादव, प्ररिक्षेत्र सहायक सीतापुर रणजीत राम यादव, वनपाल पेटला राजेश यादव, अविनाश किंडो, विजेंद्र पैंकरा व ललिता कुजूर शामिल रहे।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग