1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेम कहानी का खौफनाक अंत: प्रेमी के फांसी लगाने के चंद घंटे बाद प्रेमिका ने भी लगा ली फांसी

Love couple suicide: युवक की उसके बड़े पापा के घर के छप्पर में फांसी से लटकी मिली थी लाश, कुछ देर बाद युवती के भी आत्महत्या करने की आई खबर

2 min read
Google source verification
प्रेम कहानी का खौफनाक अंत: प्रेमी के फांसी लगाने के चंद घंटे बाद प्रेमिका ने भी लगा ली फांसी

Demo pic

सीतापुर. एक ही गांव के युवक-युवती के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस प्रेम कहानी का अंजाम काफी खौफनाक हुआ। युवक ने किसी कारण से अपने घर के पास ही फांसी लगा ली। उसकी लाश शनिवार घर के पास ही मिली। यह खबर सुनने के चंद घंटे बाद युवती ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या (Love couple suicide) कर ली।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को पंचनामा पश्चात पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पीएम पश्चात शव उनके परिजन को सौंप दिया गया। हालांकि सुबह युवक के परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया था लेकिन मामला प्रेम-प्रसंग का निकला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


गौरतलब है कि सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम जामकानी जूनापारा निवासी आदित्य कुमार मिश्रा पिता ईश्वर प्रसाद मिश्रा 22 वर्ष सीमेंट दुकान में काम करता था। उसका अपने गांव की ही सतनामीपारा निवासी युवती लक्ष्मी मांझी पिता दुहन मांझी 19 वर्ष के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

युवक रात में काम से घर नहीं लौटा था, इसी बीच शनिवार की सुबह उसका घर के पास ही गमछे के सहारे छप्पर से फांसी पर लटकी लाश मिली। (Couple suicide)

पुलिस मामले की जांच करने पहुंची ही थी कि पता चला कि युवती ने भी अपने घर में फांसी लगा ली है। इसके बाद पुलिस ने दोनों के शवों को उतरवाया और पीएम के लिए सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।


आत्महत्या का कारण नहीं चल सका पता
युवक द्वारा आत्महत्या करने के चंद घंटे बाद ही युवती ने भी फांसी लगा ली। दोनों ने किस कारण से आत्महत्या की, इसका पता नहीं चल सका है। ऐसी आशंका जताई जा रही है रात में मोबाइल से बातचीत के दौरान दोनों में कुछ विवाद हुआ होगा और ये कदम उठा लिया होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सरगुजा जिले में लव क्राइम की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Love couple suicide

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग