
Demo pic
अंबिकापुर. लुंड्रा थाना क्षेत्र के जंगल में युवक-युवती की 3 जून की सुबह फांसी पर लटकती लाश मिलने से क्षेत्र मेंं सनसनी फैल गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को उतरवाया। (Commits suicide)
पंचनामा व पीएम पश्चात पुलिस ने शव उनके परिजन को सौंप दिया। युवक-युवती एक-दूसरे से प्रेम करते थे तथा युवक शादीशुदा था। आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोयलारी निवासी 25 वर्षीय सईम उरांव पिता गावरा शादीशुदा था। उसका ग्राम चित्तरपुर निवासी 20 वर्षीय श्यामपति से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 2 जून को दोनों अपने-अपने घर से निकले थे, इसके बाद रातभर दोनों घर नहीं लौटे।
इसी बीच 3 जून की सुबह ग्राम कोयलारी से लगे भगधरा जंगल में जामुन के पेड़ पर फांसी पर लटकती दोनों की लाश वहां से गुजर रहे लोगों ने देखी। (Love crime)
इसकी सूचना उन्होंने लुंड्रा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इम्मानुएल लकड़ा अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।
एक ही गमछे से लगाई फांसी
युवक-युवती ने एक ही गमछे के दो सिरे का फंदा बनाकर फांसी लगाई थी। पुलिस ने दोनों के शवों को उतरवाया और पीएम पश्चात शव उनके परिजन को सौंप दिया।
दोनों ने किस कारण से आत्महत्या की, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। घटना से युवक-युवती के परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
सरगुजा में लव क्राइम से जुड़ीं खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Love crime in Surguja
Published on:
04 Jun 2020 02:04 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
