14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दरवाजा बंद देख मां दीवार फांदकर कमरे में गई तो निर्वस्त्र थी 15 वर्षीय बेटी, बलात्कार के बाद दोनों को धमकी देकर भागा युवक

Minor girl raped: बेटी घर में अकेली थी तो मां बाहर से दरवाजा बंद कर गई थी पड़ोस में, युवक ने मौके का फायदा उठाकर किया बलात्कार

2 min read
Google source verification
दरवाजा बंद देख मां दीवार फांदकर कमरे में गई तो निर्वस्त्र थी 15 वर्षीय बेटी, बलात्कार के बाद दोनों को धमकी देकर भागा युवक

Demo pic

अंबिकापुर. घर में घुसकर युवक द्वारा किशोरी से बलात्कार का मामला सामने आया है। घटना ३१ जनवरी की शाम हुई। इस दौरान 15 वर्षीय पीडि़ता घर में अकेली थी। जब पीडि़ता की मां वापस आई तो बेटी निर्वस्त्र थी, आरोपी भी घर में ही था। उसने किसी को यह बात बताने पर पीडि़ता की मां को जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गया।

पीडि़ता का पिता बाहर गया हुआ था। 5 फरवरी को घर लौटने पर उसने पत्नी व बेटी के साथ गांधीनगर थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरु कर दी है। (Minor girl raped)


गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम डिगमा निवासी 15 वर्षीय एक किशोरी 31 जनवरी की शाम को घर में अकेली थी। उसकी मां घर के दरवाजे को बाहर से सिटकनी बंद कर पड़ोस में गई थी। इस बीच बौरीपारा निवासी संजय निकुंज वहां पहुंचा और दरवाजा खोल कर अंदर घुस गया।

किशोरी को अकेला देख उसकी नीयत बिगड़ गई और उसने उससे बलात्कार (Young man raped girl) किया। इस बीच पीडि़ता की मां वापस आई तो सिटकनी खुली थी जबकि दरवाजा भीतर से बंद था। जब उसने दरवाजे को जोर से धक्का दिया तो बेटी के चिल्लाने की आवाज आई।


दीवार फांदकर मां घुसी भीतर
बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर मां दीवार फांद कर घर में घुसी तो बेटी निवस्त्र थी और आरोपी भी वहीं था। महिला को देख कर आरोपी भागने लगा। इस दौरान आरोपी ने पीडि़ता और उसकी मां को किसी को यह बताने या पुलिस में रिपोर्ट करने पर जान से मार देने की धमकी दी। इसके बाद महिला को धक्का मारकर वहां से फरार हो गया।


पिता के आने पर दर्ज कराई एफआईआर
पीडि़ता का पिता काम से अधिकांश समय शहर से बाहर ही रहता है। बुधवार को जब वह घर लौटा तो उसकी पत्नी ने सारी घटना बताई। इसके बाद पिता अपनी पत्नी व बेटी को लेकर गांधीनगर थाने पहुंचा।

पीडि़ता की मां ने आरोपी संजय निकुंज के खिलाफ अपराध दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 450, 506 आईपीसी व 3, 4 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अंबिकापुर में बलात्कार की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Rape in Ambikapur

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग