
Sendoor river ghat
अंबिकापुर. Mother Ganga River: काशी के दशाश्वमेघ घाट पर हर साल मां गंगा की आरती होती है, इसी तर्ज पर इस बार से इस छठ में छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के सेंदूर नदी में भी आरती की शुरुआत हो रही है।
आरती के लिए दशाश्वमेघ घाट पर मांग गंगा की आरती करने वाली ब्राम्हण मंडली के 6 सदस्य बलरामपुर पहुंच चुके हैं। इधर छठ पूजा समिति के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं से सपरिवार मां सेंदूर नदी आरती में शामिल होने का आग्रह किया है।
गौरतलब है कि काशी के दशाश्वमेघ घाट पर होने वाले सुप्रसिद्ध मां गंगा की आरती की तरह ही इस बार बलरामपुर जिले से होकर बहने वाली मां सेंदूर नदी की भी आरती उतारी जाएगी।
सेंदूर नदी पर छठघाट को खूबसूरती के साथ सजाया गया है। इस छठ से ही आरती की शुरुआत हो रही है। काशी से आए ब्राम्हण मंडली द्वारा 10 नवंबर को संध्या आरती तथा 11 नवंबर को सुबह आरती की जाएगी। 10 नवंबर की शाम की डूबते सूर्य तथा 11 नवंबर को उगते सूर्य को छठव्रतियों द्वारा अघ्र्य दिया जाएगा।
विश्वप्रसिद्ध है मां गंगा की आरती
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के काशी में होने वाली मां गंगा की आरती विश्वप्रसिद्ध है। इस आरती में लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर पुण्य लाभ के भागी बनते हैं।
Published on:
09 Nov 2021 11:40 pm

बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
