
Officers raid in shop
अंंबिकापुर. प्रशासनिक टीम द्वारा फोर्टीफाइड चावल (PDS fortified rice) के अवैध भंडारण और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में संचालित 3 दुकानों को सील कर दिया गया है। गुरुवार देर शाम को मुखबिर से सूचना मिलने पर राजस्व, खाद्य, मंडी और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा खरसिया नाका के पास साईं ट्रेडर्स में दबिश दी गई, जहां ट्रक में पीडीएस प्रणाली के तहत वितरित किए जाने वाला फोर्टीफाइड चावल अवैध रूप से लोड कराया जाना पाया गया।
सूचना मिलते ही राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, खाद्य विभाग एवं मंडी बोर्ड की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और मामले में कार्रवाई करते हुए ट्रक एवं 310 क्विंटल फोर्टीफाइड चावल (PDS fortified rice) जब्त किया।
एसडीएम अम्बिकापुर फागेश सिन्हा ने बताया कि इसी तरह शुक्रवार को खरसिया नाका स्थित श्रीराम ट्रेडर्स और बंसल ट्रेडर्स में भी दबिश दी गई तथा अवैध रूप से भण्डारित चावल (PDS fortified rice) जब्त कर लिया गया।
इसमें साईं ट्रेडर्स में लगभग 8 क्विंटल चावल, श्रीराम ट्रेडिंग में 130 क्विंटल एवं बंसल ट्रेडर्स में 45 क्विंटल चावल भंडारित पाया गया।
प्रशासनिक टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए चावल (PDS fortified rice) जब्त कर तीनों दुकानों को सील कर दिया गया है। इस टीम में जिला खाद्य अधिकारी चित्रकांत ध्रुव, तहसीलदार उमेश बाज, नायब तहसीलदार निखिल श्रीवास्तव सहित मंडी एवं पुलिस विभाग टीम शामिल रहे।
Updated on:
11 Jan 2025, 3:01 PM IST
Published on:
11 Jan 2025, 3:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.