26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Modi: पीएम मोदी 20 अक्टूबर को करेंगे मां महामाया एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन, यहां तैयारी शुरु

PM Modi: उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम विष्णु देव साय समेत अन्य कैबिनेट मंत्री भी रहेंगे मौजूद, पूर्व में 21 अक्टूबर को उद्घाटन की निर्धारित की गई थी तिथि
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 15 Oct 2024, 9:11 PM IST

PM Modi

PM Modi

अंबिकापुर. PM Modi: मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा के उद्घाटन के लिए एक बार फिर नई तिथि की निर्धारित की गई है। पूर्व में 21 अक्टूबर को उद्घाटन होने की चर्चा थी। लेकिन इस तिथि में बदलाव करते हुए अब एक दिन पूर्व 20 अक्टूबर को निर्धारित किया गया है। पीएम मोदी (PM Modi) वाराणसी से वर्चुअल जुडक़र एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर के डायरेक्टर डॉ. एसडी शर्मा ने यहां उद्घाटन की तैयारियों को लेकर प्रशासन को ई-मेल भेजा है।

मां महामाया एयरपोर्ट से हवाई सेवा का शुभारंभ करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी को उच्च कार्यालय से अंबिकापुर जिला प्रशासन को ई-मेल के माध्यम से जानकारी दी गई है। एयरपोर्ट के उद्घाटन की तिथि 20 अक्टूबर निर्धारित की गई है। इसे लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) होंगे। वे वाराणसी से वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। शुभारंभ कार्यक्रम दोपहर 3 बजे निर्धारित किया गया है। वहीं उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व अन्य कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Surajpur double murder case: दोहरा हत्याकांड के आरोपी को लाया गया सूरजपुर, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ नगर, गोदाम पर चलेगा बुलडोजर

PM Modi: 17 सितंबर को किया गया था ट्रायल

दरिमा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू करने के लिए 17 सितंबर को डीजीसीए की अनुमति के बाद एलायंस एयर ने 72 सीटर प्लेन उतारकर ट्रायल किया था। इसके बाद से उद्घाटन के लिए संभावित तिथि तय की जा रही है। पहली पर 26 सितंबर को संभावित तिथि सामने आई थी।

इसके बाद 21 अक्टूबर को बताया गया था। अब 20 अक्टूबर (PM Modi) की तिथि निर्धारित की गई है। 20 अक्टूूबर को उद्घाटन को लेकर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर के डायरेक्टर द्वारा जिला प्रशासन को मेल भी भेजा गया है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग