पुलिस, एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड रहेगी साथ
डायल 112 के साथ पुलिस, एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की टीम साथ रहेगी। अगर 112 पर कहीं पर दुर्घटना की शिकायत आती है तो 10 मिनट के भीतर पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचेगी और आहत को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाने का काम करेगी। वहीं अगर कहीं से आगजनी की शिकायत मिलती है तो पुलिस के साथ एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की टीम भी साथ रहेगी।