बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम डकई, आरा निवासी बुधियारो बाई पति जमुना कोरवा गांवों में घूम-घूमकर इमली तोडऩे का काम करते थे। बुधियारो 8 माह की गर्भवती है। सोमवार से ही दोनों अंबिकापुर से लगे ग्राम सरगवां में इमली तोडऩे आए थे। साथ में महिला का दादा ससुर भी था।