23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking : 3 दिन से गायब थी युवती और घर के भीतर से आ रही थी बदबू, देखा तो खड़े हो गए रोंगटे

21 वर्षीय युवती के पिता की हो चुकी थी मौत, मां ने कर ली थी दूसरी शादी तो युवती चाचा के घर रहती थी भाई-बहनों के साथ

3 min read
Google source verification
Police on the spot

Police on the spot

पटना. 21 वर्षीय युवती के पिता की मौत हो चुकी थी और मां शादी कर दूसरे के साथ चली गई थी। इस दौरान वह भाई-बहन के साथ अपने चाचा के घर रहती थी। इसी बीच 1 मई को वह अचानक घर से गायब हो गई। घरवालों ने 2 मई को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी।

गुरुवार को जब उसका चाचा खाना खा रहा था तो उसके बेटे ने कहा कि पापा, कहीं से बदबू आ रही है। इसके बाद जब खोजबीन की गई थी घर के भीतर ही ऊंचे स्थान पर युवती का शव फांसी से लटकता मिला। यह देख उनके होश उड़ गए। शव सड़ चुका था तथा सिर से कपड़े पर खून के टपकने के निशान थे।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल यह समझ में नहीं आ रहा है कि युवती ने आत्महत्या की है या किसी ने हत्या कर उसका शव फांसी पर लटकाया है। युवती का पैर भी पूरी तरह से जमीन को छू रहा है। इस स्थिति से पुलिस भी पशोपेश में पड़ गई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या या हत्या का खुलासा हो सकेगा। शुक्रवार को युवती के शव का पीएम कराया जाएगा।


पटना थानांतर्गत ग्राम बरदिया निवासी अंजना प्रजापति पिता स्व. रामनाथ 21 वर्ष अपने चाचा शिवनाथ के घर रहती थी। 1 मई को पडोसी के घर शादी समारोह में पूरे परिवार के साथ वह शामिल होने गई थी। उसके बाद से वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

रिश्तेदारों के घर भी कॉल कर पता किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। 2 मई को उसके चाचा ने भतीजी की गुमशुदगी की रिपोर्ट पटना थाने में दर्ज कराई। 3 मई को घर में युवती का चाचा शिवनाथ प्रजापति खाना खा रहा था तभी उसका बेटा बोला पापा कहीं से बदबू आ रही है।

इसके बाद जब उन्होंने घर के सभी कमरों के साथ साथ घर के पटांव में चढ़ कर देखा अंजना का शव फांसी पर लटक रहा था। इसकी जानकारी परिवार के सभी सदस्यों के साथ-साथ पड़ोसियों व पटना थाना में दी गई। सूचना पर पटना थाना प्रभारी आनंद सोनी मौके पर पहुंचे। जिस तरह से युवती का शव फांसी से लटका हुआ था वह कई शंकाओं को जन्म दे रहा था।

युवती का पैर जमीन को पूरी तरह से छू रहा था तथा उसके सिर से कपड़ों पर खून टपकने के निशान थे। थाना प्रभारी की सूचना पर एसपी विवेक शुक्ला, एएसपी सोनिया उके भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद अंजना के शव को नीचे उतारा गया। लाश की स्थिति को देखते हुए मौके पर डॉ. श्रेष्ठ मिश्रा को अवलोकन के लिए बुलाया गया।

शव को देखकर डॉक्टर ने कहा कि बिना पीएम के यह बता पाना संभव नहीं है कि यह आत्महत्या है या हत्या। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले की जांच करेगी। इधर घर की महिलाओं ने जब लाश देखी तो उनके रोने का ठिकाना न रहा।

पीएम के बाद होगा खुलासा
मृतका जिस स्थिति में मिली, उसे देखकर पुलिस के साथ साथ ग्रामीण आश्चर्यचकित हैं। यह मामला समझने में सभी को दिक्कत आई। इस कारण पुलिस को उच्चाधिकारियों को भी बुलाना पड़ गया। शव की स्थिति कुछ अजीब थी जिसे देखने के बाद सभी को हत्या होना प्रतीत हो रहा था।

डॉक्टर के आने के बाद यह बात सामने आई कि इसमें जो भी दिखाई दे रहा है वह आत्महत्या होने पर भी दिख सकता है, क्योंकि शरीर 24 घंटों से भी अधिक गर्म जगह पर लटका रह गया। इस वजह से शरीर में फोड़े पड़ गए। मामले का खुलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।