अंबिकापुर. कई बार समय पर महतारी एक्सप्रेस प्रसूता के पास नहीं पहुंच पाने के कारण या तो घर में ही प्रसव हो जाता है या वाहन में ले जाने के दौरान रास्ते में। ऐसे में प्रसूता की जान को भी खतरा रहता है। सोमवार को कुसमी क्षेत्र से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन द्वारा महतारी एक्सप्रेस को कॉल किया गया।