
हिंदू नववर्ष पर निकली भव्य शोभायात्रा
अंबिकापुर। हिंदू इस राष्ट्र की आत्मा हंै। हिंदू धर्म करुणा, दया, सहयोग का समुद्र है। उक्त बातें विश्रामपुर स्थित अय्यप्पा मैदान में हिंदू नव वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहीं। मुख्य अतिथि ने कहा कि जहां-जहां हिंदू बहुसंख्यक हैं, वहां हर पंथ, संप्रदाय के लोग सुरक्षित हैं। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि साध्वी प्रतिभा ने कहा कि हिंदू की परिभाषा व्यापक है। हिंदू समस्त प्राणियों की कुशलता की ईश्वर से प्रार्थना करता है। कार्यक्रम का संचालन श्रीनगर के यादवेंद्र दुबे एवं मनोज पांडे किया।
इस कार्यक्रम के पश्चात अय्यप्पा मैदान से गाजे-बाजे के साथ राम दरबार की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जो नगर की कॉलोनियों का भ्रमण करते हुए मुख्य बाजार पहुंची। राम रथ व विशाल शोभायात्रा का लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया। लोगों ने विभिन्न मार्गों में शोभा यात्रा में सम्मिलित लोगो के लिए शर्बत एवं नाश्ते की व्यवस्था की।
शोभा यात्रा में दुर्गा वाहिनी से अंजलि राजवाड़े, दुर्गा राजवाड़े, खुशी प्रजापति, रचना सिंह, रेशा सिंह के नेतृत्व में शस्त्र धारी युवतियां भारतीय परिधान में शामिल हुईं। इसी प्रकार रेलवे स्टेशन एवं केनापारा बजरंग दल से सुजीत सिंह, नीरज राजवाड़े, प्रह्लाद निषाद, विकेश प्रजापति, अंशु सोनी, अंकुर गुप्ता, आशीष राजवाड़े के मार्गदर्शन में युवा शोभायात्रा में सम्मिलित हुए।
धर्म सेना से विनय तिवारी, रवि गुप्ता, करण रावत, सतीश तिवारी, चंद्रमा गिरी, जतिन देवांगन, रवि भगत के नेतृत्व में युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में रूद्र सेना के मनोज पांडे, वरिष्ठ नेता चरण सिंह अग्रवाल, ललित गोयल, सत्यम गर्ग, महेश गुप्ता, लक्ष्मी राजवाड़े, दीनानाथ यादव, महेश गुप्ता, विवेक जायसवाल, आनंद कृष्णा पांडे सक्रिय रहे।
देवी मंदिरों में प्रज्ज्वलित हुए मनोकामना ज्योति कलश
चैत्र नवरात्रि को लेकर क्षेत्र में भक्तिभाव का माहौल निर्मित हो गया है। देवीधामों में सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों द्वारा यहां पर शुभमुहूर्त में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए गए। क्षेत्र के आस्था केन्द्र आदिशक्ति मां समलेश्वरी महामाया मन्दिर व दक्षिणेश्वरी मां कालरात्रि मन्दिर में चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन सुबह से ही भक्तों ने पहुंचकर विधिवत पूजा अर्चना की। इसके पश्चात शुभ मुहूर्त में विधि विधान से पूजा अर्चना कर भक्तों द्वारा मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए गए। वहीं हिन्दू संगठनों द्वारा हिन्दू नववर्ष के अवसर पर भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत कर पूजा अर्चना की गई। ज्ञात हो कि वर्ष 1995 से लगातर आदिशक्ति मां समलेश्वरी महामाया मन्दिर में बड़ी संख्या में भक्तों द्वारा ज्योति कलश प्रज्ज्वलित कराए जा रहे हैं।
Published on:
22 Mar 2023 08:31 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
