अंबिकापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा द्वारा अमर्यादित टिप्पणी किए जाने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पवन खेड़ा के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया। विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता द्वारा देश के प्रधानमंत्री के ऊपर की गई टिप्पणी से पूरा देश आहत है। विरोध प्रदर्शन में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमोघ कश्यप, जिला महामंत्री संजीव वर्मा, अनिरुद्ध मिश्रा, मनीष दुबे, रोचक गुप्ता, शानू कश्यप, शरद सिन्हा, वीर सोनी, रवि सोनी, दीपक यादव, अनुराग शुक्ला, विवेक सिंह, मोंटी यादव, अतिश पांडे, रौनी मिश्रा, हिमांशु सिंह सेंगर, रिशु अंबष्ट, रजनीश सिंह, सौरभ मिश्रा, प्रिंस चौबे, राहुल दुबे, दीपू पांडेय, अश्वनी जयसवाल, अभिषेक तिवारी, युवराज कुमार, नितेश पांडे, आर्यन तिवारी, हनी दुबे, मिथिलेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।