16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजयुमो के प्रदर्शन के आगे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त, कलेक्टर चेम्बर गेट तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

गुरुवार को यहां आयोजित भाजयुमो की रैली में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था न केवल पूरी तरह ध्वस्त हो गई बल्कि यह पहला मौका होगा जब कोई रैली कलेक्टर के चेम्बर गेट तक पहुचने में सफल रही। पुलिस ने व्यवस्था तो ऐसी की थी जैसे कोई परिंदा भी पर नही मार सकता पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के आगे पुलिस असहाय दिखी।

2 min read
Google source verification
भाजयुमो के प्रदर्शन के आगे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त, कलेक्टर चेम्बर गेट तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

भाजयुमो के प्रदर्शन के आगे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त, कलेक्टर चेम्बर गेट तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

अंबिकापुर। गुरुवार को यहां आयोजित भाजयुमो की रैली में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था न केवल पूरी तरह ध्वस्त हो गई बल्कि यह पहला मौका होगा जब कोई रैली कलेक्टर के चेम्बर गेट तक पहुचने में सफल रही। पुलिस ने व्यवस्था तो ऐसी की थी जैसे कोई परिंदा भी पर नही मार सकता पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के आगे पुलिस असहाय दिखी। न वाटर कैनन काम आया और टियर गैस की तैयारी और न ही चार चार लेयर की सुरक्षा।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान और प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के निर्देशन एवं प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, अंकित जायसवाल व प्रदेश उपाध्यक्ष व संभागीय प्रभारी जितेंद्र देवांगन, प्रदेश मंत्री व सूरजपुर जिला प्रभारी आलोक श्रोती, लोकेश पैकरा, सह प्रभारी मनीष पुनाचा, निशांत गुप्ता के मार्गदर्शन और जिलाध्यक्ष रविंद्र भारती के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया था।

अग्रसेन चौक के पास भाजयुमो ने सभा के बाद दोपहर करीब तीन बजे प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत भाजयुमो कार्यकर्ता रैली की शक्ल में कलेक्टरेट घेराव व तालाबंदी के लिए निकले और कलेक्टरेट के आसपास लगे अभेद्य सुरक्षा को तोड़ सीधे कलेक्टर चेम्बर गेट तक जा पहुंचे ओर पुलिस देखती रह गई। कलेक्टर चेम्बर गेट के पास घण्टों सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने के बाद भाजयुमो कार्यकर्ता वापस लौटे। इस बीच पूरे समय तक पुलिस केवल तमाशबीन रही।

बेरोजगारी भत्ता व युवाओं से संबंधित विभिन्न विषय को लेकर कलेक्ट्रेट में तालाबंदी व घेराव का भाजयुमो का यह कार्यक्रम था। चेम्बर गेट के पास हंगामा के दौरान अचानक भाजयुमो के शहर मंत्री संस्कार अग्रवाल बेहोश हो गए जिन्हें आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया।इसी बीच एक अन्य कार्यकर्ता के हाथ मे भी चोट आई है। जिसे माना जा रहा है, गेट तोडफ़ोड़ के दौरान चोट लगी होगी।

सभा को भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय समिति के सदस्य प्रशांत राज, भाजपा वरिष्ठ नेता पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, महामंत्री अंकित जयसवाल, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र देवांगन, भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती, शशिकांत गर्ग, लोकेश पैकरा, अजय अग्रवाल ने संबोधित किया।

इस दौरान लाल संतोष सिंह, अनूप सिन्हा, पुष्पा सिंह, ललित सिंह मरावी, संदीप अग्रवाल, शशि नाथ तिवारी, गिरीश गुप्ता, रितेश गुप्ता, दीपक गुप्ता, शशिकांत गर्ग, अजय अग्रवाल, मनी बग्गा, मार्कंडेय तिवारी, सौरभ सिंह, सौरभ जायसवाल, सत्येंद्र राजवाड़े, आशुमल गर्ग, आशा मिश्रा, वेद प्रकाश सिंह, लक्ष्मी राजवाड़े, किरण केराम, सरोज साहू, किरण केराम, सावन गोयल, दुर्गा गुप्ता, आशीष प्रताप सिंह, यशवंत सिंह, निलेश जायसवाल, सुमित साहू, संत प्रजापति, सिद्धार्थ तिवारी, देव गुप्ता, अभय तिवारी, सचिन तायल, दिनेश यादव, धन कुमार पैकरा, विश्वजीत सोनी, दीपेंद्र दुबे, किशन देवांगन, संस्कार अग्रवाल, अवनीश सिंह, अंकित चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


काम नही आई अभेद्य सुरक्षा
भाजयुमो के इस कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के पहली बार इतने कड़े इंतजाम किए थे कि जैसे कोई परिंदा पर नही मार सकता। जेल रोड के पास से ही बेरिकेड्स लगा दिए गए थे और कलेटोरेट तक करीब करीब चार लेयर के सुरक्षा इंतजाम थे। यही नही पांच पांच दमकल की गाडिय़ां लगी थी ताकि वाटर कैनन के सहारे कार्यकर्ताओ को रोका जा सके। टियर गैस की व्यवस्था भी की गई थी। पुलिस फोर्स तैनात थी पर कोई काम नही आया। पुलिस ने इस बीच हल्का बल प्रयोग और पानी की बौछार की लेकिन भाजयुमो कार्यकर्ता सभी सुरक्षा को धता बताते सीधे कलेटोरेट परिसर में घुस गए और चेम्बर गेट तक पहुंच कर जमकर हंगामा किया। यहां तक की चेम्बर गेट में तोडफ़ोड़ भी कर दी जिससे शीशे आदि टूट कर बिखर गए।


बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग