22 व 23 को करेंगे विभिन्न संगठनों से चर्चा
नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस पदाधिकारी समाज के विभिन्न घटक, पत्रकार संघ, अधिवक्ता संघ, गृहणियों, किसान, निचले तबके के लोगों, कर्मचारी संघ, शिक्षाकर्मी संघ,पंचायत प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनसे चर्चा करने के बाद उनके द्वारा दिए गए सुझाव को जनघोषणापत्र में शमिल किया जाएगा। इससे लोगों से सीधा संवाद होने के साथ ही उनके विचार भी पार्टी तक पहुंचेंगे।