
कुप्रस्ताव से इतना भन्नाया कि कर दिया पत्नी की सहेली के पति का सिर धड़ से अलग,कुप्रस्ताव से इतना भन्नाया कि कर दिया पत्नी की सहेली के पति का सिर धड़ से अलग,कुप्रस्ताव से इतना भन्नाया कि कर दिया पत्नी की सहेली के पति का सिर धड़ से अलग,Rape and murder accused arrested
अंबिकापुर. Rape and Murder: शहर के मणिपुर चौकी के सामने खेत में किशोरी की मिली नग्न लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी व उसकी पत्नी को रायगढ़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल 22 मई की रात आरोपी ने किशोरी से बलपूर्वक बलात्कार (Forcibly rape) किया था। आरोपी ने किशोरी से शारीरिक संबंध बनाने की बात कही थी लेकिन उसने इनकार कर दिया था। बलात्कार (Rape) की बात किशोरी ने अपने परिजनों व सहेलियों से बताने की बात कही तो पति-पत्नी ने मिलकर उसकी दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों फरार हो गए थे। गौरतलब है कि आरोपी व उसकी पत्नी तथा मृतिका एक ही जगह रहकर मजदूरी करते थे।
गौरतलब है कि 16-17 वर्षीय एक किशोरी मणिपुर चौकी अंतर्गत चेउरपारा में रहकर मजदूरी करती थी। उसके साथ रायगढ़ के धरमजयगढ़, बाकारूम, उदयपुर निवासी रेशम लाल राठिया तथा उसकी पत्नी सीमा राठिया भी साथ रहकर काम करते थे। 23 मई की दोपहर करीब 12 बजे किशोरी की लाश मणिपुर चौकी के सामने करीब 200 मीटर दूर खेत में नग्न लाश मिली थी।
गैरेज के एक कर्मचारी ने शौच जाने के दौरान उसकी लाश देख पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलते ही मणिपुर चौकी पुलिस के साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। प्रथमदृष्ट्या किशोरी के साथ बलात्कार कर हत्या (Rape and murder) का मामला प्रतीत हो रहा था। किशोरी के गले में दुपट्टा फंसा हुआ था, इससे लग रहा था उसकी गला दबाकर हत्या की गई होगी।
वारदात के बाद रायगढ़ भाग गए थे आरोपी
किशोरी की हत्या की गुत्थी सुलझाने आईजी अजय यादव ने आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश दिए। एसपी के निर्देशन, एएसपी के मार्गदर्शन तथा सीएसपी के नेतृत्व में संयुक्त टीम का गठन किया गया। वहीं घटनास्थल से फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड (Dog Squad) की टीम से मिले सबूत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकडऩे टीम को अलग-अलग जिले में रवाना किया।
इसी बीच मृतिका के साथ रहने वाले संदेही रेशमलाल राठिया व उसकी पत्नी सीमा राठिया को उनके रायगढ़ स्थित निवास स्थल से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने हत्या की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
आरोपी ने किया था बलात्कार
22 मई को आरोपी रेशम लाल ने किशोरी से गलत संबंध बनाने को कहा तो किशोरी ने मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ जबरन गलत संबंध बनाया। इस पर किशोरी ने कहा कि वह ये बात अपने परिजनों व सहेलियों को बताएगी। किशोरी की ये बात सुनकर रेशमलाल व उसकी पत्नी सीमा ने दुपट्टे से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
कार्रवाई में ये रहे शामिल
कार्रवाई में निरीक्षक थाना प्रभारी कोतवाली भारद्वाज सिंह, थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक अलरिक लकड़ा, उप निरीक्षक अनीता आयाम चौकी प्रभारी मणिपुर, ओपी यादव, सरफराज फिरदौसी, एएसआई भूपेश सिंह, अभिषेक पाण्डेय, विवेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक पन्नालाल, सुधीर सिंह, आरक्षक अनुज जायसवाल, जितेश साहू, विरेन्द्र पैकरा, विकास सिंह, अमित विश्वकर्मा, बृजेश राय, सीनू फिरदौसी, अतुल सिंह, जयदीप सिंह, अमृत सिंह, प्रविंद्र सिंह, सुयश पैकरा, लालदेव सिंह, अतुल शर्मा, चंचलेश के साथ जिला रायगढ़ सायबर सेल का सक्रिय योगदान रहा।
Published on:
24 May 2022 06:51 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
