15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गांव से शहर आईं 2 युवतियों से कई महीने तक बलात्कार, युवकों ने दोनों को इस बात का दिया था झांसा

Rape with girls: महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार, एक युवक ने घर छोडऩे के बहाने जबरन किया था बलात्कार, रिपोर्ट दर्ज कराने जा रही युवती से कहा- तुमसे शादी कर लूंगा

2 min read
Google source verification
गांव से शहर आईं 2 युवतियों से कई महीने तक बलात्कार, युवकों ने दोनों को इस बात का दिया था झांसा

Rape case

अंबिकापुर. जिला मुख्यालय के आस-पास के क्षेत्रों से मजदूरी करने आ रहीं भोली-भाली लड़कियों को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण के मामले इन दिनों काफी सामने आ रहे हैं। आए दिन लड़कियां बलात्कार का शिकार हो रहीं हैं। इस तरह के कई मामले सरगुजा जिले में सामने आए हैं।

इसी कड़ी में सोमवार को जिले के आजाक व महिला थाने में 2 लड़कियों ने शादी का झांसा देकर बलात्कार करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला थाने में दर्ज हुए मामले मेंं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। (Girl raped)


बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र की एक 19 वर्षीय युवती अंबिकापुर में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करती है। वर्ष 2019 में उसकी पहचान सासाराम बिहार निवासी 35 वर्षीय जितेन्द्र जायसवाल से हुई। जितेन्द्र भी अंबिकापुर में रहकर कैटरिंग का काम करता है।

पहचान होने के बाद जितेन्द्र ने युवती को अपने साथ कैटरिंग में काम दिलवा दिया। इस दौरान वह अक्सर पार्टी में काम खत्म होने पर युवती को उसके घर छोडऩे जाया करता था। 26 मार्च 2019 को जितेन्द्र स्कूटी से युवती को छोडऩे उसके किराए के मकान पर गया। वहां उसने युवती से जबरन बलात्कार किया।

इसके बाद युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही तो शादी करने की बात कह उसे शांत करा दिया। इस बीच वह शादी का झांसा देकर युवती से आए दिन बलात्कार करता रहा। इस बीच जब उसने शादी करने से इंकार कर दिया तो युवती ने इसकी शिकायत सोमवार को आजाक थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


महिला थाने में भी रिपोर्ट दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
सरगुजा जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र की 28 वर्षीय युवती अंबिकापुर में रहकर मजदूरी करती है। इस बीच मैनपाट निवासी पीलाश कुजूर नामक युवक से उसकी पहचान हुई। पीलाश भी अंबिकापुर में रहकर मजदूरी का काम करता है।

इस बीच पीलाश शादी का झांसा देकर युवती से 7 माह से बलात्कर कर रहा था। उसने जब शादी करने से इंकार कर दिया तो युवती ने इसकी शिकायत महिला थाने में दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अंबिकापुर की क्राइम की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Ambikapur Crime

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग