अंबिकापुर. Road accident: जशपुर जिले की एक युवती अंबिकापुर में किराए के मकान में रहती थी। चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन गुरुवार को वह पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ स्कूटी से भगवान के दर्शन करने रामगढ़ धाम गई थी। दर्शन के बाद दोनों देर शाम अंबिकापुर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में अज्ञात बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से सडक़ पर गिरी युवती की बोलेरो के पहिए से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।