18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवरात्र में आज भी यहां राजसी परंपरा का किया जाता है निर्वहन, इस पूजा का है विशेष महत्व

Royal Tradition: राज परिवार की परंपरा अनुसार मां महामाया मंदिर (Maa Mahamaya mandir) में हुई विशेष पूजा, इस बार टीएस सिंहदेव (Maharaja TS Singhdeo) की अनुपस्थिति में उनके उत्तराधिकारी आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने की पूजा, दशहरे के दिन सरगुजा पैलेस (Surguja Palace) देखने उमड़ती है लोगों की भीड़

2 min read
Google source verification
Royal Tradition

Mother Mahamaya pooja in Royal tradition

अंबिकापुर. सरगुजा राज परिवार के परम्परा अनुसार इस वर्ष शारदीय नवरात्र पर 13 अक्टूबर की रात 11.42 बजे कुलदेवी मां महामाया मंदिर में राजपरिवार के सदस्य राजकुमार आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने मां महामाया की विशेष श्रृंगार पूजा, संधि पूजा कर परिवार सहित सरगुजा एवं प्रदेश के खुशहाली की कामना की।


मां महामाया मंदिर में अष्टमी एवं नवमी के संधि अवसर पर प्रत्येक वर्ष शारदीय नवरात्र में यह पूजा की जाती है। इस पूजा का विशेष महत्व है। पूर्व में यह पूजा महाराजा टीएस सिंहदेव द्वारा की जाती रही है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव व्यस्तता के कारण समय पर सरगुजा नहीं पहुंच पाए।

इस कारण उनके उत्तराधिकारी आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने पारिवारिक परम्परा का निर्वहन करते हुए मां महामाया का विशेष श्रृंगार पूजा संधि पूजा की।

इस अवसर पर राजपरिवार के विशेष पुरोहित, मां महामाया मंदिर के प्रमुख पुजारी, वनौषधि बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष हेमंत सिन्हा सहित काफी लोग उपस्थित रहे।

Read More: टीएस सिंहदेव ने राजसी परंपरा से कुलदेवी मां महामाया मंदिर में की संधि पूजा, श्रद्धालुओं ने बाहर से किए दर्शन


पैलेस देखने उमड़ती है भीड़
मां महामाया की पूजा-अर्चना पश्चात मां समलाया माई की पूजा की गई। तत्पश्चात सरगुजा पैलेस में द्वार पूजा सम्पन्न हुई। विगत वर्ष कोरोना महामारी के कारण रघुनाथ पैलेस (सरगुजा पैलेस) में दशहरा पर आमजनों से मिलने के क्रम को रोक दिया गया और सरगुजा पैलेस को आमजनों के लिए बंद रखा गया था।

दरअसल दशहरा पर सरगुजा पैलेस को देखने व महाराजा के दर्शन हेतु प्राचीन परम्परा अनुसार लोग दूर-दूर से ग्रामीण क्षेत्रों से यहां पहुंचते हैं, जिससे पैलेस में काफी भीड़ उमड़ती है।

Read More: लाल पत्थर से बनी है इस माता की मूर्ति, दर्शन करने चढऩी पड़ती हैं 600 से अधिक सीढिय़ां


आज आमजनों के लिए बंद रहेगा सरगुजा पैलेस
इस वर्ष भी कोरोना महामारी के प्रोटोकॉल के पालन के तहत सरगुजा पैलेस (Surguja palace) को दशहरा के दिन आमजनों के लिए बंद रखा जायेगा किन्तु सरगुजा महाराज एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, उनके अनुज अरुणेश्वर शरण सिंह देव एवं भतीजे आदित्येश्वर शरण सिंह देव आमजनों से दोपहर 2.30 बजे से कोठीघर में मुलाकात करेंगे।

पैलेस में प्रवेश एवं निकास का रास्ता एक होने से बढऩे वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए कोरोना गाइड लाइन के पालन हेतु ऐसा फैसला लिया गया है। दशहरा के अवसर पर पैलेस में पारंपरिक पूजा सम्पन्न होगी।

लेकिन वह आमजनों के लिए बंद रखा जाएगा। आमजन कोठीघर में सरगुजा महाराज (Surguja Maharaj) एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, उनके अनुज अरुणेश्वर शरण सिंह देव एवं भतीजे आदित्येश्वर शरण सिंह देव से मुलाकात कर सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग