अंबिकापुर/राजपुर. School bus accident: बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड अंतर्गत नेशनल हाइवे पर चांची बैरियर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बुधवार की सुबह बच्चों से भरी एक निजी स्कूल बस को टक्कर मार दी। टक्कर से बस पलट गई। हादसे के बाद बच्चे रोने-बिलखने लगे। यह देख वहां मौजूद लोगों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना में 22 बच्चे घायल हो गए, जिनमें से 2 को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।