जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग एवं बस्तर संभाग के 62-62 छात्र-छात्राएं प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया है कि वुडबॉल, हॉकी, मिनी गोल्फ एवं फुटबॉल के लिए 19 वर्ष तथा टेनिस बॉल क्रिकेट के लिए 17 वर्ष तक के बालक एवं बालिकाएं स्पर्धा में भाग ले सकेंगे।