26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस-बाइक भिड़ंत में एक और घर में मातम, दूसरा युवक भी हार गया जिंदगी की जंग

तीसरे युवक का चल रहा इलाज, अंबिकापुर-राजपुर मार्ग पर ग्राम परसागुड़ी के पास हुई थी दुर्घटना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 23 Aug 2018, 10:02 PM IST

Bus-bike collision

Bus-bike collision

अंबिकापुर. राजपुर से 5 किलोमीटर दूर अंबिकापुर मार्ग पर स्थित परसागुड़ी के पास बुधवार की देर शाम बस व बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी। हादसे में बाइक सवार 1 युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां गुरुवार को इलाज के दौरान एक और युवक की मौत हो गई। तीसरे का इलाज जारी है।


गौरतलब है कि बलरामपुर-रामानुजगंज के रामचंद्रपुर से यात्रियों को लेकर दुर्गा बस क्रमांक सीजी 15 एबी-9570 बुधवार की शाम अंबिकापुर जा रही थी। बस करीब 7.30 बजे राजपुर से 5 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम परसागुड़ी ढाबा के पास पहुंची थी कि सामने से बाइक क्रमांक सीजी-15 सीएस-7267 में आमने सामने भिड़त हो गई थी।

यह भी पढ़ें : 13 साल की उम्र से ही बेटी के साथ हो रहा था दुष्कर्म, 7 साल में 7 बार कराया गर्भपात, सुनकर खड़े हो गए रोंगटे

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक बरबसपुर निवासी 18 वर्षीय नंदलाल पिता मुन्ना की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि गम्भीर रूप से घायल प्रतापपुर के बरबसपुर निवासी 20 वर्षीय पातरसाय व शिवलाल पिता कल्लू गम्भीर रूप से घायल हो गए थे।

गम्भीर रूप से घायल दोनों युवकों को तत्काल 108 से मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजवाया गया था। जहां इलाज के दौरान गुरुवार को पातरसाय की भी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।

यह भी पढ़ें : अधूरे रह गए छोटी बहन के अरमान, बोली थी- बर्थडे में तो नहीं आए पर रक्षाबंधन में जरूर आना भैया, कफन में लिपटा पहुंचा भाई


मजदूरी लेने तीनों युवक गए थे बरियों
तीनों युवक ग्राम बरबसपुर के थे। तीनो पड़ोसी थे और मजदूरी करते थे। तीनों युवक बरियों मजदूरी करने के बाद रुपए लेने गए थे और वहीं से वापस लौट रहे थे। तीनों बाइक से काफी तेज गति से बरबसपुर की तरफ जा रहे थे। तभी परसागुड़ी के समीप अचानक दुर्गा बस ने सामने से उन्हें टक्कर मार दी थी।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग