5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंबिकापुर

मानवता शर्मसार : कुत्तों ने नोच खाया नवजात का शव- देखें वीडियो

मानवता को शर्मसार कर देने का मामला सामने आया है। जहां एक मां ने अपने नवजात बच्चे को झाडिय़ों में फैंका और फरार हो गई। नवजात बच्चे का शव गुरुवार झाडिय़ों में पड़ा मिला। शव को जानवरों ने बुरी तरह से नोचा हुआ था। शरीर के नीजे से आधे हिस्से को जानवरों ने नोच खाया था। जिस स्थाल पर नवजात के शव मिले हैं वहां आस पास कई निजी अस्पताल संचालित है। वहीं मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पास में ही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच आरंभ कर दी।

Google source verification

अंबिकापुर. मानवता को शर्मसार कर देने का मामला सामने आया है। जहां एक मां ने अपने नवजात बच्चे को झाडिय़ों में फैंका और फरार हो गई। नवजात बच्चे का शव गुरुवार झाडिय़ों में पड़ा मिला। शव को जानवरों ने बुरी तरह से नोचा हुआ था। शरीर के नीजे से आधे हिस्से को जानवरों ने नोच खाया था।

जिस स्थाल पर नवजात के शव मिले हैं वहां आस पास कई निजी अस्पताल संचालित है। वहीं मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पास में ही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच आरंभ कर दी।


जानकारी के अनुसार गरुवार की सुबह एक व्यक्ति शहर के केडी अस्पताल बिहीबाड़ी के पास कटहल तोडऩे पहुंचा था। वहां झाडिय़ों में एक नवजात शिशु को देखा तो उसने शोर मचाया और आसपास के लोगों को जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई।

लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर प्रतिक्षा बस स्टैंड सहायता केन्द्र प्रभारी एएसआई अभिषेक पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस ने बताया कि शव जानवरों ने बुरी तरह से नोचा हुआ था। शरीर के नीजे से आधे हिस्से को जानवरों ने नोच खाया था। फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम करवाने के बाद काफन-दफन करवा दिया है।

कई निजी अस्पताल है संचालित
बिहीबाड़ी में जिस स्थान पर नवजात का शव मिला है इसके आस पास कई निजी अस्पताल भी संचालित है। वहीं इस क्षेत्र में इससे पूर्व भी नवजात के शव मिलने के मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।